तालिबान का समर्थन करने वालों पर करेंगे सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Updated on 22-09-2021 07:40 PM

नई दिल्ली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल जनपद के कैला देवी धाम पर जनसभा को संबोधित करते हुए संभल के समाजवादी पार्टी सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को निशाने पर लेते हुए कहा कि संभल में भी तालिबान का समर्थन करने वाले कुछ लोग पैदा हो गये हैं। ऐसे लोगों पर कानून के दायरे में सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि याद करना समाजवादी पार्टी का वह चेहरा है जो महिला विरोधी है, दलित विरोधी है, अति पिछड़ा विरोधी है, हिंदू विरोधी है और बच्चा विरोधी है। तालिबान जिस प्रकार की बर्बरता ढहा रहा है अफगानिस्तान में वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। लेकिन किस बेशर्मी के साथ समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं के द्वारा तालिबान का समर्थन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी भारत विरोधी गतिविधियों में महिला विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों का समर्थन करेगा कानून के दायरे में रहकर ऐसे लोगों पर बहुत सख्त कार्रवाई करेंगे। भाजपा का संकल्प हर कार्यकर्ता के लिए हर नागरिक के लिए रहा है। हमारा कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ चलता है कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश। हम लोगों ने राष्ट्रसेवा के लिए अपने आप को समर्पित किया लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अवसर मिलने पर भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त होते हैं। देश की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब तक मोदी जी का नेतृत्व और आर्शीवाद देश को है आप निश्चिंत होकर रहिये। भारत के अंदर कोई बाल बांका नहीं कर पायेगा।

जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, जनपद के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री गुलाब देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अनामिका यादव, विधायक अजीत यादव, जिला प्रभारी राजा वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह, हरेंद्र सिंह रिंकू, बिरलेश यादव, अवधेश यादव, कैला देवी धाम के महंत ऋषिराज गिरि, नरेंद्र सिंह, संजय सांख्यधर आदि ने भी विचार रखे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री कमल कुमान कमल संगीता भार्गव ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना के दौरान विपक्षी दलों के लोग घरों पर बैठकर मस्ती कर रहे थे। ट्विटर पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे जबकि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार जनता जनार्दन की सेवा के लिए अपने आप को समर्पित कर कार्य कर रही थी। महिलाओं के खातों में पैसे देने का काम किया गया। वहीं किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि देने का काम किया गया। निराश्रित महिला,दिव्यांगजन,वृद्ध जनों,स्ट्रीट वेंडर को भरण पोषण भत्ता देने का काम किया गया।

 प्रधानमंत्री ने संकट के समय हर गरीब को राशन देने का भी काम किया। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर बोले कि एक समय था जब पर्व और त्योहार आते थे तो दंगे शुरु हो जाते थे। दीपावली और दशहरे से पहले से दंगे शुरु हो जाते थे। हम लोगों ने कहा पर्व और त्यौहार शांति से होने चाहिए और कोई विघ्न बाधा करेगा तो उसकी सारी संपत्ति जब्त होगी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाओगे, गरीब या व्यापारी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाओगे तो नुकसान की भरपाई को सात पुश्तें खप जायेंगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.