गेंदबाजों की मिलेगी मदद या बल्लेबाज बोलेंगे हल्ला, वेस्टइंडीज और भारत के पहले टेस्ट में कैसी होगी पिच?

Updated on 11-07-2023 01:52 PM
रोसेउ: भारतीय टीम वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। बुधवार को कैरेबियन देश डोमिनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच रोसेउ के विंडसर पार्क पर खेला जाएगा। इस मैदान पर 6 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। 2011 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही यहां पहला टेस्ट खेला गया था। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। उसके बाद हुए सभी मैचों के नतीजे निकले हैं।

कैसी होगी विंडसर पार्क की पिच?

विंडसर पार्क भले ही कैरेबियन देश में है लेकिन यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर शेन शिलिंगफोर्ड के नाम यहां दो टेस्ट में 20 विकेट हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर देवेंद्र बिशू और तीसरे नंबर पर नाथन लायन हैं। यानी एक बात तो साफ है कि पिच में स्पिनर के लिए मदद देखने को मिलेगी। अगर ऐसा हुआ तो अश्विन, जडेजा और अक्षर की तिकड़ी खेलते हुए नजर आ सकती है। इस मैदान पर आज तक टेस्ट में कभी 400 का स्कोर नहीं बना है। इसलिए बल्लेबाजों से शायद ही बड़े स्कोर देखने को मिले।

कैसा रहेगा मौसम?

डोमनिका चारों तरफ से समुद्र से घिरा है। इसकी वजह से यहां अच्छी बारिश होती है। मैच के सभी 5 दिन बारिश की संभावना जताई गई है। आखिरी दिन सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। मैच के दौरान सभी दिन तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। यह टेस्ट मैच के लिए सबसे बेहतरीन तापमान माना जाता है। हालांकि बीच बीच में बारिश आई तो इससे मैच का मजा खराब ही होगा।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, टेगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, रेमन रीफर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.