चिन्नास्वामी में गेंदबाजों की आएगी शामत या बल्लेबाज होंगे ढेर? जानें पिच के साथ मौसम का हाल

Updated on 17-04-2023 07:25 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज यानी 17 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की राइवलरी बहुत पुरानी है। दोनों के बीच एक जबरदस्त कॉन्टेस्ट देखने को मिलता है। वहीं इस सीजन बैंगलोर और चेन्नई पहली बार एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आरसीबी और चेन्नई इस सीजन लगभग एक ही ट्रैक पर चल रही हैं। दोनों ही टीमों ने इस आईपीएल में से 4 में से 2-2 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में इस मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। तो आइये जानते हैं कि बैंगलोर और चेन्नई के बीच होने वाले इस दिलचस्प मैच में पिच और मौसम का क्या हाल रहने वाला है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इस पिच पर बल्लेबाज रनों का अंबार लगाते हैं। चिन्नास्वामी की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी ज्यादा मददगार रहती है। मैदान छोटा होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी जमकर लगते हैं। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस पिच पर दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकती हैं। क्योंकि इस मैदान पर चेज करना आसान है। बता दें कि यहां 200 के टारगेट का भी बचाव करना मुश्किल है।
बेंगलुरु और चेन्नई के मैच की वेदर रिपोर्ट

बेंगलुरु के अगर मौसम की बात करें तो, आज यानी सोमवार को बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस। वहीं 23 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी देखने को मिल सकती है। जबकि 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात की भी संभावना है। इसके अलावा बारिश का होना 17 अप्रैल को बेंगलुरु में लगभग नामुमकिन है। बहरहाल, बारिश की वजह से बैंगलोर और चेन्नई के बड़े मुकाबले में किसी तरह की रुकावट नहीं होगी इस बात की पूरी उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.