रनों का लगेगा अंबार या विकटों की होगी बरसात? जानें गुवाहाटी की पिच और मौसम का हाल

Updated on 08-04-2023 08:17 PM
गुवाहाटी: डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स का आगाज आईपीएल 2023 में बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब टीम का तीसरा मुकाबला 8 अप्रैल शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में है। भले ही राजस्थान को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन वह दिल्ली से बेहतर टीम लग रही है। वह यह मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स सबको गलत साबित कर इस सीजन का अपना पहला मैच जीतना चाहेगी। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोचक मुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। यहां पर बल्लेबाज जमकर रन बटोरते हैं। गेंदबाज इस पिच पर गेंदबाजी करने में थोड़ा कतराते हैं। अब तक इस मैदान में आईपीएल 2023 का सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। जोकि एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था। ऐसे में आज भी रनों की बरसात हो सकती है। एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि तेज गेंदबाजों को लिए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच थोड़ी मददगार है। अच्छी बैटिंग पिच होने के कारण जो भी टीम पहले टॉस जीतेगी वह बल्लेबाजी करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.