ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की लय बनाये रखने उतरेंगे : आजम

Updated on 10-11-2021 09:28 PM

 दुबई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि टी20 विश्व कप के गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। आजम ने कहा कि पूरी टीम एकजुट होकर खेल रही है और सभी को जीत का पूरा भरोसा है। साथ ही कहा कि हम जिस तरह से खेल रहे हैं। उससे हमारा मनोबल बढ़ा है।  सुपर 12 के अंतिम मैच में भी टीम को स्कॉटलैंड पर शानदार जीत मिली थी।

इस मैच में आजम ने 66 रन जबकि अनुभवी शोएब मलिक ने 54 रन की आक्रामक पारी खेली थी। आजम ने कहा, ‘‘हमारी योजना पहले बल्लेबाजी कर पावरप्ले का बढ़िया इस्तेमाल करने की थी पर हम ऐसा नहीं कर सके। पर फिर मैंने हफीज और शोएब के साथ भागीदारी की। शोएब ने जिस तरह से पारी का अंत किया, उससे उनका अनुभव नजर आता है ’’

 उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद अच्छी है पर हम भी इस बार लय में हैं और उसे बनाये रखना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले मैचों में हमने देखा कि अगर हम शुरूआती विकेट नहीं गंवाये तो अंत में बड़ा स्कोर बनाने का मौका रहता है। मैं अच्छी फार्म में हूं पर मैं निरंतर अच्छा करके टीम की मदद करना चाहता हूं। फिट महसूस कर रहा हूं। हमें अब सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा।’’ पाक टीम इस बार अपने सभी मैच जीती है। ऐसे में वह इस मैच में भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम के बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाज भी अपनी भूमिका अच्छी प्रकार से निभा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.