कतर के बाद तुर्की पर होगा हमला? इजरायल ने गुपचुप साइप्रस भेजा अपना बराक MX सिस्टम, एर्दोगन की उड़ी नींद

Updated on 19-09-2025 01:37 PM
तेल अवीव: कतर पर एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल का अगला निशाना तुर्की हो सकता है। तुर्की की फ्रिक बढ़ने की वजह इजरायल का हालिया कदम है। इजरायल ने तुर्की के खिलाफ नया मोर्चा खोलते हुए साइप्रस में अपने मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम बराक एमएक्स को सीक्रेट तरीके से पहुंचा दिया है। साइप्रस और तुर्की में दशकों पुरानी दुश्मनी है। ऐसे में साइप्रस की जमीन के तुर्की के खिलाफ इस्तेमाल होने की संभावना बढ़ रही है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से हालिया दिनों में तीखी बयानबाजी देखी गई है।

यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने साइप्रस में बराक एमएक्स प्रणाली तैनात करने का फैसला लिया है। यह एक हवाई इंटरसेप्टर है, जो 150 किमी दूर तक के खतरों को रोकने में सक्षम है। लिमासोल बंदरगाह के रास्ते से इजरायल का ये सिस्टम साइप्रस पहुंचा है। साइप्रस की मीडिया ने बताया है कि बराक एमएक्स प्रणाली अगले साल तक पूरी तरह चालू हो जाएगी।

कहां की जाएगी तैनाती

ग्रीक सिटी टाइम्स ने बताया है कि इजरायल से आए बराक सिस्टम को पाफोस स्थित एंड्रियास पापांड्रेउ एयर बेस के पास तैनात किया जाएगा। इजरायल या साइप्रस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जरूर लिमासोल बंदरगाह पर बराक एमएक्स प्रणाली की डिलीवरी दिखाई गई है।
इजरायल से साइप्रस को इस सिस्टम की यह दूसरी डिलीवरी है। करीब 10 महीने पहले, दिसंबर 2024 में बताया गया था कि साइप्रस को इजरायली बराक एमएक्स एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी मिली है। हालांकि उस समय भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। इसके बाद अब इस सिस्टम की दूसरी डिलीवरी भी साइप्रेस को चुपचाप की गई है।

बराक से तुर्की की टेंशन

इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) की ओर से 2018 में पेश की गई बराक एमएक्स एक मॉड्यूलर वायु रक्षा प्रणाली है। यह लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर, यूएवी, क्रूज मिसाइल और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों सहित एक साथ कई खतरों का सामना करने में सक्षम है। इस प्रणाली में 15 किमी से 150 किमी तक की मिसाइल होती हैं। ऐसे यह एक ही प्रणाली के माध्यम से बहुस्तरीय वायु रक्षा नेटवर्क मिलता है।

साइप्रस का घटनाक्रम तुर्की की फिक्र बढ़ा रहा है। तुर्की ने 1974 में उत्तरी साइप्रस पर कब्जा किया था। इसके बाद से यहां पर विदेशी हथियारों की तैनाती को लेकर तुर्की सतर्क रहा है। साल 1997 में रूस के साइप्रस को एस-300 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के मुद्दे पर तुर्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। तुर्की ने बराक MX प्रणाली को S-300 से ज्यादा खतरनाक कहा है। ऐसे में इस तैनाती से एक नए तनाव की आशंका पैदा हो रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.