क्या अगले मैच में सचिन तेंदुलकर का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे विराट कोहली

Updated on 04-11-2022 06:09 PM
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 और ओवरऑल टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बना चुके विराट कोहली जब शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेंगे, तो सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड पर उनकी नजर होगी। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जबर्दस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और पहले चार मैचों में ही तीन पचासे ठोक चुके हैं। विराट इस पूरे मेगा इवेंट में अभी तक महज एक ही बार आउट हुए हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप ,आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी मिलाकर भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के बल्ले से निकले हैं, लेकिन अब विराट कोहली इस रिकॉर्ड को तोड़ने से ज्यादा पीछे नहीं हैं।

लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में आईसीसी इवेंट्स की बात करें तो विराट ने इन तीन टूर्नामेंट्स को मिलाकर कुल 2624 रन बनाए हैं, वहीं भारत की ओर से इस लिस्ट में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर हैं। तेंदुलकर ने भले ही एक भी टी20 वर्ल्ड कप ना खेला हो, लेकिन आईसीसी वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी मिलाकर उनके बल्ले से कुल 2719 रन निकले हैं। इसका मतलब विराट कोहली इस मामले में उनसे 95 रन ही पीछे हैं।
विराट कोहली अगर 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 96 रन बना लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे। वहीं अगर ओवरऑल बात करें तो इस लिस्ट में 2942 रनों के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टॉप पर हैं। जबकि 2876 रनों के साथ श्रीलंका के कुमार संगकारा दूसरे पायदान पर हैं। तीसरे नंबर पर 2858 रनों के साथ श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने हैं और चौथे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं और पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.