बांग्‍लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे विलियमसन और जेमिसन

Updated on 22-12-2023 02:00 PM

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज काइल जेमिसन बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने के अंत में खेली जाने वाली तीन मैचों की सीरीज से नाम वापस ले लिया है।

इन दोनों खिलाड़ियों की जगह रचिन रवींद्र और जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।विलियमसन की गैरमौजूदगी में मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे।

मेडिकल सलाह को देखते हुए लिया गया है फैसला
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा, यह फैसला मेडिकल सलाह और आगामी कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है, जहां टीम को गर्मियों में साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलनी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में घुटना चोटिल होने के बाद विलियमसन इस साल की शुरुआत में सात महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा, 'हाल ही में भारत और बांग्‍लादेश में खेलने के बाद विलियमसन रिहैब से गुजरेंगे।'

'जेमिसन को हैमस्ट्रिंग की दिक्कत है और वह रिहैब पर हैं, उन्‍हें भी फरवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्‍ट सीरीज के लिए तैयार रहना है।' वह बांग्‍लादेश के अलावा जनवरी में पाकिस्‍तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। वह हाल ही में बांग्‍लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भी नहीं खेले थे।

दोनों खिलाड़ी रिहैब पर रहेंगे- कोच गैरी स्टिड
न्‍यूजीलैंड के कोच गैरी स्टिड ने कहा, 'हम केन और काइल दोनों को साउथ अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज में खेलते देखना चाहते हैं। मेडिकल स्‍टाफ और खिलाड़‍ियों से बातचीत के बाद फैसला किया गया है कि वे दोनों रिहैब पर रहेंगे। जैकब एक अनुभवी टी-20 क्रिकेटर हैं। वहीं रचिन भी तीनों फॉर्मेट में खुद को साबित करना चाहते हैं।'

27 दिसंबर को खेला जाएगा पहला मैच
तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 27 दिसंबर को नेपियर में खेला जाएगा। वहीं दूसरा 29 और 31 दिसंबर को खेला जाएगा। ये दोनों मैच माउंट मोनगानुई में होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.