जीत से उत्साहित विलियमसन बोले, टीम में आये सुधार से खुशी हुई

Updated on 07-10-2021 08:22 PM

दुबई सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते कहा कि यह सत्र उनकी टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है पर जिस प्रकार के सुधार हुए हैं उससे वह बेहद उत्साहित हैं।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराईजर्स की टीम ने बल्लेबाज जेसन रॉय और विलियमसन की अच्छी पारियों से 141 रन बनाये। वहीं इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम केवल 137 रन ही बना पायी चार रनों से हार गयी। बेंगलुरु की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान विराट कोहली केवल पांच रन ही बना पाये। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला।


इस मैच में मिली सफलता से उत्साहित विलियमसन ने कहा कि मैंने इस मैच में पावरप्ले का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की कोशिश की। हम खुशकिस्मत रहे कि मेरे और रॉय के बीच साझेदारी बनी। हमें पता था कि गेंदबाजी के दौरान चीजें एकदम से नहीं बदलेंगी।

विलियमसन ने आगे कहा कि लगातार विकेट गिरने से मैच और भी मुश्किल होता जा रहा था। बेंगलुरु की टीम काफी अच्छी है। भले ही अब हम टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं पर आज हमने अच्छा खेल दिखाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.