विलियमसन ने कहा, अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है

Updated on 15-11-2021 09:36 PM

दुबई न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने कप्तान केन विलियमसन ने आईसीसी टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में हार के बाद भी अपने टीम को सराहा है।  विलियमसन ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है। इस मैच में कीवी कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी कर 85 रनों की पारी खेली थी पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल मार्श ने 77 और डेविड वार्नर ने 55 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। मुकाबले के बाद विलियमसन ने कहा ,‘‘ हमें लगा कि यह स्कोर अच्छा है पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेहतर तरीके से इसका पीछा कर लिया।

साथ ही कहा कि हम ज्यादा पीछे नहीं थे पर ऑस्ट्रेलिया ने हमें कोई अवसर नहीं दिया। इसके बाद भी मुझे अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व है।’’ वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ‘‘पहली बार टी20 विश्व कप जीतने पर गर्व है।

 पूरे टूर्नामेंट में हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि लोगों ने शुरुआत में ही हमें हार हुआ करार दिया था। इसके बाद भी हमने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की। उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी नजर में स्पिनर एडम जाम्पा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके बड़े विकेट लिये। वहीं मिचेल मार्श ने पहली गेंद से ही दबाव बना दिया। मैथ्यू वेड ने सेमीफाइनल में मार्कस स्टोइनिस के साथ मिलकर सबको हैरान कर दिया।’’

मार्श ने कहा कि वह फाइनल में टीम की जीत में योगदान देना चाहते थे और उन्हें खुशी है कि वह ऐसा कर सके। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं चाहता था कि इस मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराऊं और ऐसा ही हुआ। मैंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया और अब मेरे पास अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिये शब्द नहीं है। ये छह सप्ताह यादगार रहे।’’ 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.