भारत का नाम सुनते ही कांप उठती है विंडीज टीम, रिकॉर्ड जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Updated on 26-06-2023 08:05 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच में अगले महीने जुलाई की 12 तारिख से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। रोहित सेना अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। जहां वह सिर्फ टेस्ट ही नहीं बल्कि 3 वनडे और 5 टी20 मैच भी खेलेंगे। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टेस्ट टीम और वनडे टीम की भी घोषणा की है। हालांकि पिछले कई सालों से भारत का पूरी तरह से टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज पर दबदबा रहा है। चाहे मैच वेस्टइंडीज में हो रहा हो या फिर भारत में, टीम इंडिया कैरेबियाई खिलाड़ियों पर चढ़कर खेलती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिरी बार वेस्टइंडीज भारत से टेस्ट मैच कब जीती थी।
2 दशक पहले वेस्टइंडीज ने भारत से जीता था टेस्ट मैच
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज ने भारत से आखिरी बार टेस्ट मैच 2002 में जीता था। यानी 21 साल पहले कैरेबियाई टीम ने भारत को क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में हराया था। इतना ही नहीं बल्कि यह पांच मैच की टेस्ट सीरीज भी वेस्टइंडीज ही 2-1 से जीता था। इस सीरीज का आयोजन वेस्टइंडीज में ही हो रहा था। गौरतलब है कि ना तो उसके बाद कोई टेस्ट मैच और ना ही कोई टेस्ट सीरीज आज तक भारत से वेस्टइंडीज जीत पाई। उसके बाद लगातार टीम इंडिया वेस्टइंडीज को टेस्ट में हराती हुई आई है।

भारत लगातार जीता 8 टेस्ट सीरीज
2002 के बाद से अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 8 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं और सभी सीरीज भारतीय टीम ने ही जीती है। ऐसे में आगामी टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम ही जीतने के लिए फेवरेट है। हालांकि वेस्टइंडीज जल्द से जल्द यह रिकॉर्ड बदलना चाहेगी।

वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.