कगिसो रबाडा के पास पर्पल कैप
जीटी के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पर्पल कैप पर भुवनेश्वर कुमार की बादशाहत को खत्म कर दिया है। पर्पल कैप पर कगिसो रबाडा का कब्जा हो गया है। रबाडा ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 2 विकेट चटकाए। रबाडा के नाम अब 28 विकेट हो गए हैं। 15 मुकाबलों में 26 विकेट के साथ भुवनेश्वर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।वहीं, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 25 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज 14 मुकाबलों में 21 विकेट के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 20 विकेट लेकर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।


