निहार शांति पाठशाला फनवाला के सहयोग से विराट राज्य के चैम्पियन बने

Updated on 13-05-2024 06:41 PM

भोपाल : मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की तरह मध्‍यप्रदेश के एक छोटे-से गांव खेड़ा में भी एक विराट है, जो अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर दिलों को जीत रहा है

5वी कक्षा में पढ़ने वाले 10-वर्षीय विराट पांडे ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है: उसने भारत की सबसे बड़ी इंग्लिश प्रतियोगिता की राज्‍य-स्‍तरीय वर्ड पावर चैम्पियनशिप जीती है। यह प्रतियोगिता केवल क्षेत्रीय भाषाओं के स्‍कूली विद्यार्थियों के लिये आयोजित होती है। इस प्रतियोगिता में न केवल विराट की स्‍पेलिंग में योग्‍यता को परखा गया, बल्कि उसकी लगन भी देखी गई। विराट चैंपियन बनकर उभरा।

साधारण पृष्‍ठभूमि के बावजूद विराट की हालिया उपलब्धि सफल होने के लिये उसका जुनून और प्रतिबद्धता साबित करती है। राज्‍य-स्‍तरीय राउंड में सफल होने के बारे में विराट ने कहा, ‘‘वह एक बेहतरीन अनुभव था। जब मेरा नाम विजेता के तौर पर घोषित हुआ, तब मैं और मेरे माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इस सफर में अपनी पूरी मेहनत और समर्पण का हमें यह परिणाम मिला।’’

पिछले साल, विराट मुंबई में डब्‍ल्‍यूपीसी फाइनल्‍स में पहुँचा था, एक दर्शक के रूप में। हालांकि उस अनुभव ने उसे इस बार प्रतियोगी बनकर भाग लेने की प्रेरणा दी। उसके पास जीत का सपना था और उसकी लगन प्रेरक थी। अपना सपना पूरा होने पर आँखें मटकाते हुए, विराट ने कहा, ‘‘मुंबई में एक दर्शक के तौर पर वह इवेंट देखने के बाद इस साल के लिये मेरा सपना था उसमें भाग लेना और जीतना।’’

प्रतियोगिता की तैयारी में आई चुनौतियों पर बात करते हुए, विराट ने कहा, ‘‘मीनिंग राउंड में मेरे सामने कुछ चुनौतियां आईं और ‘irrespective’जैसे शब्‍दों की स्‍पेलिंग में मुश्किल आई।’’

डब्‍ल्‍यूपीसी फाइनल्‍स तक विराट का सफर आसान नहीं रहा, क्‍योंकि एक गांव में चैम्पियनशिप के लिये सही मटेरियल खोजना चुनौती था। लेकिन विराट को निहार शांति पाठशाला फनवाला प्रोग्राम से मदद मिली। अपने बेटे को अंग्रेजी में कुशल बनाने का सपना लेकर चले विराट के पिता श्री साकेत पांडे को एक परिचित से इस प्रोग्राम के बारे में पता चला था।

अपने अभिनव तरीके और सुलभ संसाधनों से इस प्रोग्राम ने अंग्रेजी में विराट की समझ को बेहतर बनाया और उसमें सीखने का जुनून भी जगाया। आईएएस ऑफिसर बनने का सपना देख रहे विराट ने बताया, ‘‘उस मटेरियल ने भाषा को सीखने में मेरी काफी मदद की। मुझे पढ़ने में ज्‍यादा मजा आने लगा, क्‍योंकि उसे समझना आसान था और सीखने का तरीका मजेदार था। इस प्रोग्राम की वजह से मैं अपने पिता द्वारा बाजार से लाये जाने वाले अखबार और कहानियों की किताबें भी पढ़ लेता हूँ।’’

विराट की लगन का उसके दोस्‍तों पर भी असर हुआ है। उसके दो दोस्‍तों ने इसी प्रोग्राम के जरिये अंग्रेजी को गंभीरता से सीखना शुरू कर दिया है। विराट के पिताश्री साकेत पांडे पेशे से एक सरकारी कर्मचारी हैं। उन्‍हें हमेशा से अंग्रेजी में रुचि रही है और फिर यह रुचि उनके बेटे में जागी। विराट की छोटी बहन जो महज 3 साल की है, उसे भी विराट ने प्रेरित किया है। वह कहती है कि उसे विराट से ज्‍यादा इनाम जीतने हैं!

विराट जैसे बच्‍चों के सपने पूरे करने में उनकी मदद करने के लिये निहार नैचुरल्‍स शांति आंवला हेयर ऑयल ने लीपफॉरवर्ड जैसे एक गैर-लाभकारी संगठन के साथ भागीदारी की है। यह ग्रामीण भारत में साक्षरता को बढ़ावा देता है। उनका संयुक्‍त कार्यक्रम निहार शांति पाठशाला फनवाला क्षेत्रीय स्‍कूलों में विद्यार्थियों को व्‍हाट्सऐप और यूट्यूब के माध्‍यम से मातृभाषा में अंग्रेजी सिखाता है। ऐसे में अंग्रेजी कई बच्‍चों के लिये सुलभ हो जाती है। 2023 से अब तक मध्‍यप्रदेश में इस कार्यक्रम से 6 लाख से ज्‍यादा विद्यार्थियों को फायदा हुआ है। विराट की कहानी दिखाती है कि लगन और सही सहयोग के दम पर हर कोई अपने सपने पूरे कर सकता है। इससे कोई मतलब नहीं है कि वह कहाँ से आता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.