रूस में दफ्तर खुलने के साथ ही कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक मौतें

Updated on 10-11-2021 08:27 PM

मास्को रूस में कामकाज पर लगा नौ दिनों का प्रतिबंध देश के ज्यादातर हिस्सों में समाप्त होने के बाद मंगलवार को देश में रिकॉर्ड संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है जबकि नये मामले भी दो दिन से ज्यादा रहे हैं। सरकारी कोरोना वायरस कार्य बल के अनुसार, कोविड-19 से 1,211 लोगों की मौत हुई है जो एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं।

देश में संक्रमण के 39,160 नये मामले आए हैं। कार्य बल के अनुसार अक्टूबर महीने में देश में रोजाना 40,000 के आसपास नये मामले रहे हैं जबकि संक्रमण से रोज 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पिछले महीने रूसी नागरिकों से 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक कामकाज बंद रखने को कहा था।

उन्होंने क्षेत्रीय सरकारों को आवश्यकता अनुसार कामकाज बंद रखने की समय सीमा बढ़ाने का अधिकार दिया था, लेकिन अभी तक महज पांच क्षेत्रों ने ऐसा किया है। रूस में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए मॉस्को में गर्मियों के बाद पहली बार कोविड संबंधी पाबंदियां लागू करने के आदेश दिए गए हैं।

रूस की राजधानी में यह पाबंदियां देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 80 लाख के पार चले जाने के बाद लिया गया है। साथ ही, देश में रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या भी कम नहीं है। इससे पहले रूस में 19 अक्टूबर 2021 को कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के आंकड़ों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

रूस में बीते एक दिन में 1,015 लोगों की मौत हो गई थी। ये संख्या महामारी की शुरुआत के बाद से तब तक सबसे अधिक थी। वहीं रूसी सरकार के कोरोना वायरस कार्यबल ने 25 अक्टूबर को बीते 24 घंटों में 37,930 नये पुष्ट मामले दर्ज किए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक संख्या है।

रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना महामारी से 1,069 व्यक्तियों की मौत की सूचना दी, जो सप्ताहांत के 1,075 के रिकॉर्ड से थोड़ा कम थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशवासियों को 30 अक्टूबर और सात नवंबर के बीच काम पर नहीं जाने का आदेश दिया था, जब देश में एक लंबा अवकाश होगा।

 पुतिन ने कहा था कि रूस के 85 उन क्षेत्रों में जहां स्थिति विशेष रूप से गंभीर है, कामकाज पहले से भी रोका जा सकता है और छुट्टियां सात नवम्बर के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं। उस दौरान प्रमुख बुनियादी ढांचे और कुछ अन्य को छोड़कर अधिकांश सरकारी संगठनों और निजी व्यवसायों को काम रोकना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.