महिला को है 'शादी करने की लत'

Updated on 03-12-2021 09:03 PM

न्यूर्याक एक 52 वर्षीय अमेरिकी महिला को 'शादी करने की लतहै। महिला जिसकी 11 बार नौ अलग-अलग पुरुषों से शादी हो चुकी है, वह अब फिर से नया पार्टनर तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक,हिला का नाम मोनेट है जो कहती हैं कि जब वह छोटी थी तो अपने भाई के दोस्तों से शादी करने की कल्पना करती थी।

हाई स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के तुरंत बाद मोनेट ने पहली शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नौ अलग-अलग पुरुषों से 11 बार शादी की। इनमें से कोई भी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। मोनेट अब 52 साल की हो गईं हैं, लेकिन आज भी वो एक परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं।

 इस बारे में मोनेट ने कहा कि वो इससे भी अधिक लोगों से शादी कर सकती थी। उसे 28 और शादी के प्रपोजल मिले थे। 52 वर्षीय महिला ने कहा कि बार-बार शादी टूटने से वो निराश नहीं है। मोनेट अब 57 वर्षीय जॉन को दो साल से अधिक समय से डेट कर रही हैं, जो पहले भी दो बार उससे शादी कर चुका है।

 जॉन ने कहा, 'हम ऑनलाइन मिले थे। कुछ समय बाद मैंने मोनेट को बताया कि मैं उससे प्यार करता हूं। मैं खुद की भावनाओं को व्यक्त करने में विश्वास करता हूं। मुझे जो सही लगा, उसे किया।' मोनेट और जॉन जल्द ही शादी कर सकते हैं। इस तरह मोनेट की ये 12वीं शादी होगी।मोनेट का कहना है कि पांचवें नंबर का पति शायद मेरे लिए सबसे अच्छा था। छठवें नंबर का पति भी काफी अच्छे स्वभाव का था, इसलिए मैंने उससे दो बार शादी रचाई थी।

आठवें नंबर के पति को मैं ऑनलाइन मिली और फिर एक हफ्ते बाद उससे शादी कर ली। वहीं नौवें नंबर का पति एक करिश्माई व्यक्तित्व का धनी था। महिला ने कहा कि दसवें नंबर के पति को मैं स्कूल टाइम से जानती थी। वह एक बहुत अच्छा इंसान है, लेकिन बाद में मुझे लगा हमें बस दोस्त ही बने रहना चाहिए, इसलिए हम अलग हो गए। अब मुझे नए पार्टन की तलाश है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.