महिला का अपहरण करके महीनों किया रेप जबरन खिलाया गोमांस

Updated on 05-09-2021 06:40 PM
नई दिल्ली ।  बिहार के सुपौल में एक महिला के साथ रेप के साथ-साथ गोमांस खिलाने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। भीमपुर थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर युवक ने महीनों तक यौन शोषण किया। इस दौरान महिला को गोमांस मांस खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी देता रहा। जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को किसी तरह महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन अन्य लोगों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से महिला को बरामद किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर भीमपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने कहा है कि 30 जून की शाम करीब 7 बजे वह घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई थी। इसी क्रम में चापीन वार्ड 13 निवासी मोहम्मद कलीम ने उसे पकड़ लिया। मुंह और आंख पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में लेकर जाने लगा। जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी। उसके बाद कलीम लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। धर्म परिवर्तन का दबाव देते हुए ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को उसे किसी तरह पता चला कि जिस जगह उसे रखा गया है वह फारबिसगंज है। उसने किसी तरह यह सूचना अपने परिजनों को दी। इसकी भनक भी कलीम को लग गई। इसके बाद युवक उसे कहीं दूसरी जगह ले जाने लगा। इसी बीच उसके परिजन वहां पहुंच गए और फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर कलीम को पकड़ लिया। उन्होंने कलीम को लाकर पुलिस को सौंप दिया। भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उधर, एक धार्मिक संगठन के जिला मंत्री मुकेश यादव ने कहा है कि महिला की बरामदगी और आरोपी को पकड़ने में उनके संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि विशेष पक्ष द्वारा साजिश के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दूसरे पक्ष की लड़की और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है ऐसे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.