कद्दू और शकरकंद खाकर महिला ने कम किया वजन

Updated on 29-05-2022 06:45 PM

ओहियो अमेरिका की एक महिला सिर्फ कद्दू और शकरकंद खाने लगी। ओहियो के सिनसिनाटी की रहने वाली 34 साल की एलिशा शोबे तब दंग रह गईं जब वो अचानक से नारंगी रंग की होने लगीं। यानी उनके स्किन का रंग नारंगी हो गया। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि पहले वो काफी मोटी थीं और एक लड़के को बहुत पसंद करती थीं मगर उनके मोटापे के कारण दोनों में बात नहीं बनी जिससे वो उस लड़के से काफी भड़क गई थीं।


साल 2019 में उन्होंने तय किया कि वो अब पतली होकर रहेंगी। पतला होने के लिए कोई दौड़ना-भागना शुरू कर देता है तो कोई डायट कंट्रोल करने लगता है। एलिशा ने भी डायट का सहारा लिया और करीब 6 महीने तक हर चीज के साथ शकरकंद और कद्दू खाना शुरू कर दिया। उन्होंने पूरी तरह से फास्ट फूड पर पाबंदी लगा दी और सिर्फ सब्जियों को डायट में शामिल किया।

वो एक दिन में 5 शकरकंद खाती थीं और उसके अलावा कद्दू, मटर, बटरनट स्क्वॉश जैसी चीजें खाया करती थीं। पहले 4 महीने में लोगों ने गौर करना शुरू किया कि उनकी चमड़ी नारंगी रंग की हो रही है।वो स्कूल में पढ़ाती थीं और उसके छात्र भी उनसे ये सवाल करते थे कि कहीं उनके लिवर में तो कोई समस्या नहीं है जिससे उनकी स्किन नारंगी हो रही है। जब उनकी मां ने भी उनपर चिल्लाना शुरू किया तो उन्हें लगा कि वाकई उनकी स्किन का रंग पूरी तरह से बदल गया है।


धीरे-धीरे उन्होंने बैलेंस्ड डायट लेना शुरू किया और कुछ वक्त में उनका वजन तो काफी कम हुआ ही, साथ में रंग भी नॉर्मल होने लगा। वो शकरकंद अभी भी खाती हैं मगर अब उसकी मात्रा काफी कम कर दी है।मालूम हो कि इंसान की डायट जैसी होती है, उसका स्वास्थ भी उसी हिसाब से बना रहता है। अगर कोई बाहर का खाना या जंक फूड ज्यादा खाता है तो फिर उसका स्वास्थ बिगड़ना तय है मगर कोई पौष्टिक आहार का ज्यादा सेवन करता है तो फिर उसकी सेहत देखने लायक होती है। पौष्टिक आहार वजन कम करने के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.