मुफ्त में खाने के लिए महिला ने किया सगाई का नाटक

Updated on 08-02-2022 06:54 PM

लंदन। मुफ्त का खाना और अन्य सुविधाओं का सस्ते में आनंद उठाने के लिए महिला ने अपनी सगाई  का ही नाटक कर दिया।  रिपोर्ट के अनुसार फ्रैन स्टार्की नाम की एक महिला ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर कर अपनी चालाकी के बारे में बताया है जिसे जानकर लोग दंग हैं।  अकाउंट पर महिला ने वीडियो में बताया कि वो हाल ही में अपनी दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने वेनिस  गई थी। वहां उसने सगाई होने का सभी से नाटक किया और मुफ्त में चीजें हासिल कीं।

फ्रैन ने बताया कि उसने ईबे वेबसाइट के जरिए महज 300 रुपये की एक अंगूठी मंगाई और यात्रा के दौरान सभी को बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है और वो अपनी सगाई का जश्न मनाने आई है। इस गुड न्यूज के भरोसे उसे प्लेन में फ्री ड्रिंक ऑफर हुई। वहीं जब वो वेनिस में अपने होटल पहुंची तो वहां होटल में उसे फ्री ड्रिंक और स्नैक्स खाने को मिले। जिस रेस्टोरेंट में वो और उसकी सहेलियां खाना खाने गईं, वहां उसे खाने में भारी डिस्काउंट मिला और एक अंजान व्यक्ति ने उसकी खुशी में साथ देने के लिए उसे मुफ्त की ड्रिंक भी दिला दी।

इसके बाद जब वो वेनिस में नाव पर घूम रही थी तो उसे अपनी इंगेजमेंट रिंग और सगाई की खबर के भरोसे नाव के किराय में भारी छूट मिल गई।रिपोर्ट के अनुसार इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और वे सभी अपनी प्रतिक्रिया इसपर दे रहे हैं। एक महिला ने लिखा कि वो ऐसा कई बार करना चाहती है मगर उसका बॉयफ्रेंड मना कर देता है। जबकि दूसरे ने कहा कि वो और उसका पति जब भी किसी होटल में रुकने जाते हैं तो वहां के लोगों को ये बताते हैं कि उनकी शादी की सालगिरह है। ऐसे में होटल वाले उतने ही किराय में उनके कमरे को अपग्रेड कर देते हैं।

गौरतलब है कि टूरिस्ट स्पॉट्स पर अक्सर पर्यटकों को सुविधा देने के लिए उनके खास दिनों पर उन्हें काफी छूट दे दी जाती है। मालूम हो कि कई लोग ऐसे होते हैं जो फ्री की चीजें पाने के लिए बेताब होते हैं। फिर वो ये भी नहीं देखते कि फ्री की चीज हासिल करने के लिए वो जिस रास्ते को चुन रहे हैं वो सही है या नहीं। कई लोग तो मुफ्त के खाने के लिए अंजान लोगों के फंक्शन में भी घुस जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.