न्यूजर्सी से लंदन जा रही फ्लाइट में महिला से ‘रेप’, आरोपी ब्रिटेन में गिरफ्तार

Updated on 11-02-2022 06:48 PM



वॉशिंगटन । न्यूजर्सी से लंदन जा रही फ्लाइट में एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई।  अमेरिका के न्यूजर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट के बिजनेस क्लास में महिला यात्री के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में आरोपी व्यक्ति को ब्रिटेन में गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे जमानत दे दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त फ्लाइट के अन्य यात्री सो रहे थे। घटना के बाद पीड़ित महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट के स्टाफ को जानकारी दी। इसके बाद फ्लाइट के स्टाफ ने ब्रिटेन की पुलिस को सूचना दी। न्यूजर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को करीब 7 घंटे का समय लगता है। ब्रिटेन में हीथ्रो में फ्लाइट के लैंड करने के बाद पुलिस अधिकारी विमान में पहुंचे और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को रेप काउंसलिंग में ले जाया गया और अधिकारियों ने फ्लाइट की फोरेंसिक जांच भी की। हालांकि ये मामला पिछले हफ्ते का है, पीड़िता और आरोपी की उम्र 40 साल बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता और आरोपी ब्रिटेन का ही रहने वाला है। पीड़ित महिला भी ब्रिटेन की ही बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी और पीड़िता बिजनेस क्लास में ही थीं, लेकिन अलग-अलग बैठे थे। हालांकि दोनों पहले से एक दूसरे को जानते नहीं थे, लेकिन घटना से पहले लाउंज एरिया में पीड़िता और आरोपी ने साथ में शराब पी थी और बातचीत की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.