ब्रिटेन में शादी के बाद भी महिलाएं नहीं हटा रही सरनेम

Updated on 27-04-2022 09:32 PM

लंदन एक सवाल हमेशा से बना रहा है कि शादी के बाद महिला को अपना सरनेम बदलने की जरूरत क्यों है? महिलाओं के आजाद होने के पैमाने क्या हैं?

इसके जवाब में ही एक मानक शादी के बाद सरनेम बदलने या ना बदलने की आजादी को भी गिना जाता है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में शादी के बाद महिलाओं में अपना सरनेम नहीं हटाने का चलन बढ़ रहा है, ताकि उनकी पहचान बनी रहे। खास बात ये है कि महामारी के दौरान हर साल इस तरह के आवेदनों में 30% का उछाल देखा गया है।

आवेदनों में ज्यादातर महिलाएं अपने सरनेम को मिडिल नाम की तरह इस्तेमाल करने की मंजूरी मांग रही हैं। वहीं, पति के सरनेम को उसके बाद लगा रही हैं। अभी कुछ सालों से भारत समेत दुनिया के कई देशों में आमतौर पर पति के नाम के साथ अपना सरनेम लगाने का भी चलन बढ़ा है।

खबरों  की मानें तो बीते साल ऐसे आवेदनों में खासा उछाल आया है, जो एक दशक में सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञ महिलाओं द्वारा अपना सरनेम बनाए रखने के पीछे की वजह लॉकडाउन में महिलाओं को ज्यादा खाली समय मिला। उस समय उन्होंने अपने नए नाम के लिए डॉक्यूमेंट बनवाना शुरू किया।

 एक और वजह है- महिलाओं में बढ़ती आत्मनिर्भरता और समर्पण की जगह साझेदारी भावना। सेम जेंडर पार्टनर्स ने भी अलग होने के बावजूद मिडिल नेम बनाए रखने के आवेदन किए हैं। उन्होंने अलग-अलग शहरों में रहते हुए भी एक-दूसरे से जुड़ाव बनाए रखने को इसकी वजह बताई है।

10 सालों में ऐसे मामलों की संख्या में बढ़ोतरी तेजी से हुई है। महिलाएं काम को तवज्जो दे रही हैं और कई जगह तो पति से ज्यादा सैलरी पा रही हैं। ऐसे में, शादी के बाद अपना बर्थ नेम हटाकर पति का सरनेम लगाएं या नहीं, इसे लेकर वो खुद फैसला कर रही हैं।

ताजा उदाहरण अमेरिकन एक्ट्रेस निकोला पेलत्ज का है। उन्होंने इसी महीने ब्रुकलिन बेकहम से शादी की। अपना सरनेम रखते हुए अपने मूल नाम (निकोला पेलत्ज) को मिडिल नेम बना लिया। अब उनका नाम निकोला पेलत्ज बेकहम हो गया है।

 मालूम हो कि आज की दुनिया में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, वे अपनी पहचान खुद बना रही हैं। आज की महिला खुद अपने सारे फैसले करने के लिए स्वतंत्र है। दुनिया के लगभग सभी देशों में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.