18 से 29 साल की महिलाओं के धोखा देने की संभावना ज्यादा

Updated on 26-03-2022 07:30 PM
लंदन । एक ताजा अध्ययन की मानें तो पुरुषों को धोखा देने के मामले में महिलाओं ने बाजी मारी है। स्टडी कहती है कि 18 से 29 साल की महिलाओं में मर्दों की तुलना धोखा देने की संभावना अधिक होती है। वह न केवल बहुत जल्दी से अपने साथी से बोर हो जाती हैं बल्कि पार्टनर को धोखा देने के साथ ही वह नए हमदम की तलाश में भी जुट जाती हैं। हालांकि, एक स्टडी में विवाहित महिलाओं को भी रखा गया था, जिनके जो नतीजे निकलकर सामने आए हैं, वह किसी का भी दिमाग खराब कर सकते हैं। दरअसल, इस स्टडी में बताया गया है कि अगर कोई महिला 29 साल की उम्र में शादी करती है, तो 36 से 37 साल की उम्र के बीच उसके अपने पति को धोखा देने की संभावना रहती है। 
 साल 2016 में आयरिश डेटिंग वेबसाइट द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, धोखाधड़ी के लिए सबसे खतरनाक उम्र 39 साल है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्योंकि 40 के करीब पहुंच रहे लोगों का दिल काफी तेजी से बेचैन होता है। इस स्टडी के मुताबिक 19-29, 39 और 49 वाले लोगों में न केवल अपने पार्टनर को धोखा देने की संभावना अधिक होती है बल्कि उन्हें अपने से कम उम्र वाले लोग सबसे ज्यादा भाते हैं। यही नहीं, एक रिपोर्ट कहती है कि एक दशक के अंतिम वर्ष में लोगों की सोच में काफी परिवर्तन आता है, जिसकी वजह से भी वह किसी ऐसे साथी की खोज करते हैं, जोकि उन्हें जिंदगी के सबसे अच्छे पहलू से मिला सकें। आयरिश डेटिंग वेबसाइट के प्रवक्ता क्रिश्चियन ग्रांट कहते हैं कि हमने 1 हजार लोगों की प्रोफाइल के अध्ययन के बाद इस स्टडी को तैयार किया था, जिसमें महिलाएं और पुरूष दोनों शामिल थे। हां, वो बात अलग है कि इसमें औरतों का कोटा मर्दों से ज्यादा निकला। दरअसल, अपने साथी को धोखा देने के मामले में जहां महिलाओं की संख्या 40फीसदी बढ़ी है, तो वहीं पुरूषों में यह दर अभी भी 21फीसदी पर ही स्थिर है। ऐसे में मैं उन लोगों को यही सलाह दूंगा कि अगर वह अपने पार्टनर के धोखे से बचना चाहते हैं, तो उम्र के इस पड़ाव में उन्हें सतर्क रहना चाहिए।
 इस दौरान न केवल अपने साथी को प्यार करें बल्कि उनकी एक्स्ट्रा केयर भी करें ताकि वह आपके प्रति अधिक प्रेम महसूस कर सकें।वहीं बात करें विवाहित महिलाओं की, तो विक्टोरिया मिलान की एक स्टडी में इसका जवाब दिया गया है, जो बताता है कि शादी के सात साल बाद महिलाएं अपने पति को धोखा देने की सोचती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के सात साल बाद पति-पत्नी के बीच प्यार का जुनून कम हो जाता है। वह न केवल घर-परिवार की जिम्मेदारियों में फंस जाती हैं बल्कि उन्हें अपने साथी से ज्यादा बाहरी मर्द अच्छे लगने लगते हैं। खैर, यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि धोखे की प्रवृत्ति को किसी आंकड़ें से स्पष्ट नहीं किया जा सकता है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं ही पुरुषों को ज्यादा धोखा देती हैं बल्कि मर्द भी रिश्ते निभाने के मामले में कच्चे होते हैं। 
 मालूम हो कि उम्र के साथ न केवल लोगों के स्वभाव में अंतर आ जाता है बल्कि अपने साथी को लेकर उनकी पसंद-नापसंद भी बदल जाती है। इसलिए कहा भी गया है कि एक पड़ाव पर आकर रिश्ते पहले जैसे बिल्कुल भी नहीं रहते। इस दौरान संबंधों में न केवल बदलाव आने लगता है बल्कि सात जन्मों तक साथ निभाने वाला वादा भी कमजोर पड़ता नजर आता है। हालांकि, धोखा देने के मामले में अभी तक मर्दों का नाम ही खराब था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.