पेनिस प्लांट के साथ महिलाओं ने की छेडछाड

Updated on 25-05-2022 09:40 PM

नामपेन्ह पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया में सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं की पेनिस प्लांट के साथ पोज देते और उनसे छेड़छाड़ करते हुए तस्वीरें वायरल हुईं थीं। इसके बाद दुर्लभ पेनिस प्लांट के साथ छेड़छाड़ को लेकर सरकार ने सख्त हिदायत दी है। कंबोडियाई सरकार ने कहा है कि लोगों को इस दुर्लभ मांसाहारी पौधे से दूर रहना चाहिए। यह पौधा एक निश्चित एंगल से देखने पर इंसानी पेनिस जैसा नजर आता है।
यह पौधा अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का है, जो विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है।

 ऐसे में सरकार को चिंता है कि अगर इस पौधे के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ होती रही तो यह जल्द ही विलुप्त हो सकता है। कंबोडियाई समाचार पत्रों के अनुसार कंबोडियाई पर्यावरण मंत्रालय ने फेसबुक पर महिलाओं की तस्वीरें जारी करते हुए अनुरोध किया कि जनता इन दुर्लभ पौधों को अकेला छोड़ दे। पर्यावरण मंत्रालय ने 11 मई की फेसबुक पोस्ट में लिखा कि वे जो कर रहे हैं वह गलत है और कृपया भविष्य में ऐसा दोबारा करें! प्राकृतिक संसाधनों से प्यार करने के लिए धन्यवाद, लेकिन इनकी कटाई मत करो ताकि यह बर्बाद हो जाए!

एक फ्रीलांस वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर जेरेमी होल्डन और बॉटेनिकल इलुस्ट्रेटर फ्रांकोइस मे ने बताया कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह पौधा नेपेंथेस होल्डेनी है, जबकि यह वास्तव में नेपेंथेस बोकोरेंसिस नामक एक करीबी प्रजाति से संबंधित है। जेरेमी होल्डन ने ही पहली बार नेपेंथेस होल्डेनी की खोज की थी, जबकि फ्रांकोइस मे ने इन दोनों प्रजातियों का अलग-अलग वर्णन किया है। नेपेंथेस होल्डेनी और नेपेंथेस बोकोरेंसिस दिखने में एक जैसे हैं और दोनों ही केवल पास की माउंटेंट रेंज में पाए जाते हैं।


इन्हें देखने पर आसानी से कोई भी भ्रम में पड़ सकता है। इन दोनों प्रजातियों में से नेपेंथेस होल्डेनी अत्यंत दुर्लभ है और केवल कुछ शोधकर्ताओं को ही पता है कि इसे कहां खोजना है। होल्डन ने कहा कि नेपेंथेस होल्डेनी कार्डेमम माउंटेंस में कुछ गुप्त स्थानों पर उगता है, वहीं बोकोरेंसिस कहीं अधिक सुलभ नोम बोकोर पर होता है। हाल में ही इस इलाके का व्यापक विकास हुआ है।यह पहली बार नहीं है जब कंबोडियाई सरकार ने इन पौधों को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.