अफगानिस्तान में महिलाओं का प्रदर्शन:शिक्षा और काम का हक मांग रही थीं

Updated on 13-08-2022 10:40 PM

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ये महिलाएं शिक्षा और काम करने का हक मांग रहीं थीं। इनके हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थी और वे काम, खाना और आजादी का नारा लगा रही थीं। इन्होंने काबुल में एजुकेशन मिनिस्ट्री की बिल्डिंग के सामने मार्च किया।

महिलाओं के प्रदर्शन को रोकने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने हवाई फायरिंग की। महिलाएं जब नहीं रुकी, तो उनके साथ मारपीट भी हुई। यह प्रदर्शन तालिबान की सत्ता में वापसी की सालगिरह पूरी होने के कुछ दिन पहले ही किया गया। बता दें कि तालिबान पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुआ था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 40 महिलाएं प्रदर्शन में शामिल थीं। फायरिंग के बाद उन्होंने पास में मौजूद दुकानों में शरण ली, लेकिन तालिबानी लड़ाकों ने उनका पीछा किया और राइफल की बट से पीटा। कई महिलाओं के फोन भी तोड़ दिए गए।​​​​​​​महिला प्रदर्शनकारियों के हाथ में एक बैनर था, जिस पर ‘15 अगस्त एक काला दिन’ लिखा हुआ था। इन्होंने काम और राजनीति में हिस्सेदारी की मांग की। वे जस्टिस- जस्टिस के नारे लगा रही थीं। महिलाओं का कहना था कि उन्हें अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ भी मारपीट हुई है।सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने कठोर इस्लामी शासन से राहत देने की बात कही थी। फिर भी महिलाओं पर कई प्रतिबंध लगाए गए। हजारों लड़कियों को स्कूल जाने से रोक दिया गया और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में जाने नहीं दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.