अगले साल से शुरु होगा महिला आईपीएल : बीसीसीआई

Updated on 26-03-2022 07:48 PM

मुम्बई अब अगले साल से भारत में भी महिला क्रिकेटरों के लिए भी आईपीएल शुरु होना तय माना जा रहा है।  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले साल से छह टीमों के महिला आईपीएल का एक प्रस्ताव रखा था जिसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गवर्निंग काउंसिल ने स्वीकार कर लिया। बीसीसीआई के अनुसार महिला क्रिकेटरों के लिए छह टीम वाला एक ट्वेंटी 20 टूर्नामेंट शुरू होगा।

इसमें पहली वरीयता वर्तमान आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों को दी जाएगी हालांकि इस साल सामान्य महिला ट्वेंटी-20 मुकाबले वाला टूर्नामेंट ही खेला जाएगा। गवर्निंग काउंसिल के अनुसार देश में महिला आईपीएल क्रिकेट के लिए अच्छी संभावनाएं हैं।

इसके तहत आईपीएल की वर्तमान फ्रेंचाइजी से पूछा जाएगा कि क्या उनके पास महिला टीम हो सकती है। इस टीम की संभावना समाप्त होने के बाद ही बीसीसीआई अन्य पार्टियों को फ्रेंचाइजी लेने के लिए बुलाएगी। पिछले काफी साल से देश में महिला आईपीएल की मांग की जा रही है। इससे उभरती हुई महिला क्रिकेटरों को आगे आने का मंच मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें दुनिया भर की खिलाड़ियों के साथ खेलने का भी अवसर मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.