महिला विश्व कप : हीली की शानदार पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया

Updated on 08-03-2022 10:15 PM

माउंट मोनगानुई । एलिसा हीली के शानदार अर्धशतक से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्वकप क्रिकेट में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बिस्माह मारूफ ने नाबाद 78 और आलिया रियाज ने 53 रन बनाये। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं बना पायी। दोनों ने 99 रन बनाये जिससे पाकिस्तान ने छह विकेट पर 190 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलेना किंग ने दो जबकि मेगान शट, एलिसे पेरी, निकोला कारी और अमांडा वेलिंगटन ने एक एक विकेट लिया। इस प्रकार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य मिला जिसे उसने 35 ओवरों में ही हासिल कर लिया। हीली ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाये। हीली और रशेल हैंस 34 के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। हैंस को नशरा संधू ने पेवेलियन भेजा।  इसके बाद हीली और लानिंग 35 ने अच्छी साझेदारी कर टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाना जारी रखा। स्पिनर ओमैमा सोहेल ने लानिंग और उसके बाद हीली को आउट कर अपनी टीम की उम्मीदें जगायीं पर एलिसे पेरी ने नाबाद 26 और बेथ मूनी ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है , उसने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। वहीं पाक टीम अपने दोनो मैच हारने के कारण सबसे नीचे हैं। उसे पहले मैच में भारत के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी।  
इससे पहले पाक की ओर से कप्तान मारूफ और आलिया ने अपनी टीम को किसी प्रकार एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मैच में एक समय पाक ने 50 रनों के अंदर ही चार विकेट खो दिये थे। मारूफ और आलिया के बीच 99 रन की साझेदारी से टीम किसी प्रकार संभली। बच्चे को जन्म देने के छह महीने बाद मैदान पर वापसी करते हुए मारूफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 122 गेंदों पर अर्घशतकीय पारी खेली। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.