महिला विश्वकप क्रिकेट : पूजा , स्नेह और मंधाना के शानदार प्रदर्शन से भारत ने पाक को दिया 245 रनों का लक्ष्य

Updated on 06-03-2022 06:50 PM

माउंट माउंगानुई भारतीय टीम ने यहां  यहां महिला विश्व कप क्रिकेट के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 244 रन बनाए। इस प्रकार पाक टीम को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य मिला है।

 भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा 67 और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन बनाये, इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 52 रनों की पारी खेली। पूजा और स्नेह के बीच सातवें विकेट के लिए 107 रनों की रिकार्ड शतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले भारतीय टीम ने 114 रनों पर ही छह विकेट खो दिये थे।

इससे पहले 104 रन की साझेदारी इंग्लिश बैटर्स नतालिया सीवर और डेनियल हेजल के बीच 2016 में श्रीलंका के खिलाफ हुई थी। 2007 में न्यूजीलैंड की निकोला ब्राउन और सारा सुखिगावा ने भी चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ सातवें विकेट के लिए इतने ही रन जोड़े थे।

वहीं इस मैच में कप्तान मिताली राज 35 गेंद में केवल 9 रन ही बना पायीं। ऋचा घोष एक रन बनाकर पेवेलियन लौटीं। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर भी 13 गेंद में 5 रन ही बना पायीं। स्मृति मंधाना ने 75 गेंद पर 52 रन बनाए। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 40 रन बनाये।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.