प्यार से इनकार नहीं लेकिन मेरी शर्तों पर होगा:सुचित्रा

Updated on 13-05-2022 08:52 PM

मुंबई अपनी तलाक के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति अब एक बार फिर थिएटर में ऐक्टिव हो गई हैं। हाल ही में सुचित्रा ने अपने ऐक्टिंग करियर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं स्कूल और कॉलेज के दिनों में काफी थिएटर करती थी। यहां तक कि टीवी सीरीज 'चुनौती' के लिए मुझे इसीलिए चुना गया क्योंकि में थिएटर में ऐक्टिव थी। मैंने पहले म्यूजिकल प्ले के 100 से ज्यादा शो किए हैं। यह सब शादी के पहले की बाद है। शादी के बाद मैंने ऐक्टिंग छोड़ दी और अब थिएटर कर रही हूं। अभी जो प्ले 'ड्रामा क्वीन' मैं कर रही हूं, यह मैंने खुद ही लिखा है, इसका म्यूजिक मैंने दिया है और यह मेरी इसी नाम से लिखी किताब पर आधारित है।

'फिल्मों वापस ऐक्टिंग करने पर सुचित्रा ने कहा, 'मैं दो वेब सीरीज की हैं और जब मेरी बेटी कॉलेज चली गई तो मैंने ऐक्टिंग में वापस आने का फैसला लिया। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अच्छे ऑफर मिल रहे हैं। मैंने थिएटर से शुरुआत करने के बाद टीवी और फिल्मों में भी काम किया, इसलिए मेरे लिए मीडियम से कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी फिल्मों और टीवी शोज के लिए भी बात चल रही है लेकिन इनके बारे में अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। हां, मेरा प्लान ऐक्टिंग में फिर से आने का है। बहुत घर पर बैठ ली।

'तलाक के बाद सुचित्रा ने अकेले ही अपनी बेटी को पाला-पोसा है। सिंगल मदर के तौर पर आने वाली चुनौतियों पर उन्होंने कहा, 'सिंगल मदर होना बहुत मुश्किल होता है। मुझे बहुत सारे ऑफर मिल रहे थे लेकिन मैं अपनी बेटी को घर पर अकेला छोड़कर काम पर नहीं जा सकती थी। मेरे लिए मेरी बेटी पहली प्रायॉरिटी थी। जब मेरी बेटी कॉलेज चली गई तो मैं डिप्रेशन में चली गई। इसके बाद मैंने सोचा चलो अब खुद को आगे करते हैं। दोस्तों को कॉल किया और कहा कि मैं काम पर वापस आना चाहती हूं।'शेखर कपूर से तलाक के बाद सुचित्रा ने तो शादी की और ही किसी रिलेशनशिप में आईं। अब एक बार फिर शादी और प्यार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं सिंगल रहते हुए काफी खुश हूं लेकिन अगर मुझे कहीं प्यार मिलता है तो यह मेरी अपनी शर्तों पर होगा। मुझे अब झिक-झिक, बक-बक नहीं चाहिए। मैंने अपनी जिंदगी में प्यार के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं लेकिन यह पूरी तरह खुले हुए भी नहीं हैं।

समय के साथ मैं खुद पर काफी निर्भर हो चुकी हूं और ऐसा नहीं लगता कि मुझे किसी सहारे की जरूरत है।'मालूम हो कि बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी हां कभी ना' में नजर आईं सुचित्रा कृष्णमूर्ति को काफी पसंद किया गया था। बाद में वह डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ शादी करके फिल्म इंडस्ट्री से एकदम गायब हो गईं। हालांकि बाद में साल 2007 में शेखर और सुचित्रा का तलाक हो गया और अब वह अपनी बेटी की सिंगल मदर हैं। सुचित्रा की बेटी अब कॉलेज जाने लगी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.