लंबे समय बाद गोल्फ कोर्स में नजर आये वुड्स

Updated on 24-11-2021 09:08 PM

लॉस एंजिलिस । विश्व के पूर्व नंबर एक गोल्फर अमेरिका के टाइगर वुड्स एक बार गोल्फ कोर्स में नजर आये हैं। वुड्स  ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से तीन सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह गोल्फ कोर्स में शॉट लगाते दिख रहे है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा है ‘आगे बढ़ रहा हूं। इस वीडियो में उन्होंने हालांकि कुछ कहा नहीं पर उनके शॉट लगाने के अंदाज को देखकर प्रशंसकों को अंदाजा हो गया है कि वह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं।

इससे पहले वुड्स इस साल 23 फरवरी को यहां एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे पर इस साल मई के बाद उन्होंने अपनी हालत को लेकर कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी जिससे माना जा रहा था कि वह अभी तक नहीं उबरे हैं। अब जो वीडियो आया है उसमें वुड्स के सामने एक बल्टी में कई सारी गेंद पड़ी है। जिसमें से एक गेंद पर वह शॉट लगा रहे है। उनके पीछे एक लॉन्च मोनिटर रखा हुआ जिससे गेंद की दूरी और गति मापी जाती है।

गौरतलब है कि वुड्स ने 27 मई को एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके लिए सर्जरी से ज्यादा कठिन  रिहैबिलिटेशन है। वुड्स ने साल 2019 में जापान में जोजो चैम्पियशिप में अपना आखिरी खिताब जीता था। यह पीजीए टूर पर उनका 82वां खिताब था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.