शुरुआती करियर में ही आमिर और शाहरुख खान संग किया काम

Updated on 28-07-2022 04:35 PM
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने धीरे धीरे अपने लिए सिनेमा में जगह बनाई है। भले ही हुमा के खाते में उनकी कोई सोलो बड़ी हिट फिल्म शामिल नहीं है, लेकिन उन्होंने करीब करीब हर बार दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीता है। एक नॉन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं हुमा कुरैशी की गिनती अब बड़े स्टार्स में होती है। आज (28 जुलाई) हुमा अपना 36वां जन्मदिन मना रही है। 

हुमा का शुरुआती करियर
साल 2008 में हुमा कुरैशी, दिल्ली से मुंबई आ गई थीं। जहां उन्होंने फिल्म जंक्शन के लिए ऑडिशन दिया। वहीं हुमा ने फिल्म 'बिल्ला 2' के लिए करीब 700 लोगों को ऑडिशन में मात दी थी। हालांकि फिल्म डिले होती गई, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया। वहीं ये फिल्म बाद में भी कभी रिलीज ही नहीं हुई। इसके बाद हुमा ने हिंदुस्तान लीवर के साथ 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया और कई टीवी विज्ञापनों में काम किया। इस दौरान हुमा ने आमिर खान के साथ सैमसंग मोबाइल, शाहरुख खान के साथ नेरोलेक पेंट्स सहित कई अन्य ऐड किए।

फिल्मी अंदाज में मिली पहली बॉलीवुड फिल्म
हुमा कुरैशी का बॉलीवुड डेब्यू काफी फिल्मी रहा। दरअसल आमिर खान के साथ हुमा के विज्ञापन के दौरान उन्हें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने नोटिस किया और उनसे इम्प्रेस हो गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो उन्हें अपनी फिल्म में रोल देंगे। हालांकि हुमा को लगा था कि अक्सर ऐसा लोग बोलते रहते हैं, तो उन्होंने इस बात से बहुत उम्मीदें नहीं रखीं। लेकिन अनुराग ने अपना वादा निभाया और गैंग्स ऑफ वासेपुर से हुमा का बॉलीवुड डेब्यू हुआ। फिल्म में हुमा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.