'अमिताभ बच्चन संग काम करना वायरस संग काम करने जैसा', किरण कुमार ने बिग बी के बारे में बताई हैरान करने वाली बात
Updated on
14-07-2025 04:32 PM
अमिताभ बच्चन के साथ कौन काम करना पसंद नहीं करेगा। जिन्होंने भी उनके साथ फिल्म या विज्ञापन किया है, वह खुद को खुशकिस्मत समझता है। किरण कुमार भी उसमें से एक हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। साल 1992 में आई फिल्म 'खुदा गवाह' में दोनों ने स्क्रीन स्पेस शेयर की थी। और अब 33 साल बाद सदी के महानायक के बारे में अपनी राय साझा की है। उनकी तारीफ में क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।
किरण कुमार ने 'रेड FM' के साथ बातचीत में कहा, 'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना किसी वायरस के साथ करने जैसा है। वह एक शानदार एक्टर हैं और उनका जुनून इतना जबरदस्त है कि वह आपकी रगों में मिल जाते हैं। एक बार जब आप अमिताभ बच्चन के साथ काम कर लेते हैं तो उनके ऑरा से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर जिस तरह से वो आपको ट्रीट करते हैं।'
किरण कुमार ने अमिताभ बच्चन के स्वभाव पर कहा
किरण कुमार ने अमिताभ के काम करने के तरीके के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं, जो फिल्मों में विलेन की पिटाई पर कोई रिएक्शन नहीं देते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन ऐसे नहीं हैं। अमिताभ जी मेरे हर घूंसे पर रिएक्ट करते थे। हर घूंसे पर वह दो कदम पीछे हट जाते थे। वह एक कमाल के एक्टर हैं। और हर चीज के बारे में उनको अच्छी जानकारी है। आप उनसे किसी भी सब्जेक्ट पर बात कर सकते हैं। लेकिन अमित जी के बारे में मैंने एक बात सीखी है कि आप उनसे तभी बात करें, जब वह आपसे बात करना चाहें।'
कंवलजीत सिंह भी अमिताभ के बारे में बोले थे
अमिताभ बच्चन के बारे में पहले कंवलजीत सिंह ने भी बताया था कि बिग बी बहुत दयालु हैं। उन्होंने बताया था कि वह एक्टर से घबराते थे। उन्होंने उनके साथ फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों जब स्नूकर खेलते और अच्छा शॉट भी मारते तो बिग बी से एक्टर सॉरी कहते थे। एक बार अमिताभ बच्चन ने उनसे उनके बेटे के आर्ट एग्जीबीशन में जाने के लिए भी कहा था और वह आए भी थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…