वर्ल्ड बैंक का रूस और बेलारूस को झटका, सारे प्रोजेक्ट्स पर रोक

Updated on 04-03-2022 07:06 PM

वाशिंगटन यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वर्ल्ड बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। विश्व बैंक ने घोषणा की हैं, कि वह यूक्रेन में मास्को के सैन्य अभियानों और युद्धग्रस्त देश के लोगों के खिलाफ "शत्रुता" के जवाब में रूस और उसके सहयोगी बेलारूस में अपने सभी कार्यक्रमों को "तत्काल प्रभाव से रोक देगा। वर्ल्ड बैंक का ये फैसला उस समय में आया है, जब दुनिया के कई देश, संगठन और व्यवसाय पहले ही रूस और उसके सहयोगी बेलारूस से नाता तोड़ रहे हैं।

कई देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस और उसका समर्थन और सहयोग के लिए बेलारूस के पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। वाशिंगटन स्थित वैश्विक ऋणदाता वर्ल्ड बैंक ने कहा, वर्ल्ड बैंक समूह ने 2014 से रूस में किसी भी नए ऋण या निवेश को मंजूरी नहीं दी है। 2020 के मध्य से बेलारूस को कोई नया ऋण स्वीकृत नहीं किया गया है।"

बयान में कहा गया है, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद, विश्व बैंक समूह ने रूस और बेलारूस में अपने सभी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। दुनिया भर में 189 सदस्य देशों के साथ बैंकिंग संगठन ने 2014 से रूस में किसी भी नए ऋण या निवेश को मंजूरी नहीं दी है। तब रूस ने यूक्रेन से शहर क्रीमिया पर कब्जा किया था। इसके अलावा वर्ल्ड बैंक ने बेलारूस में विवादित राष्ट्रपति चुनाव के बाद 2020 से कोई ऋण नहीं दिया है।

 रूस के आक्रमण के बाद, विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि समूह "यूक्रेन में सामने आने वाली घटनाओं के परिणामस्वरूप चौंकाने वाली हिंसा और जीवन के नुकसान से भयभीत था। मलपास ने कहा, हम यूक्रेन के लंबे समय से साझेदार हैं और इस महत्वपूर्ण क्षण में उनके लोगों के साथ खड़े हैं।"

इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि यह यूक्रेन के आपातकालीन वित्तपोषण के अनुरोध पर विचार कर रहा था, जबकि एक अन्य कार्यक्रम ने जून के अंत तक राष्ट्र को 2.2 बिलियन अमरीकी डालर तक पहुंच प्रदान की।  विश्व बैंक समूह ने घोषणा की कि वह यूक्रेन की सहायता के लिए 3 बिलियन अमरीकी डालर का सहायता पैकेज प्रदान कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.