इस गुमनाम गेंदबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक टी-20 मैच में सात विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर

Updated on 26-07-2023 04:16 PM
कुआलालंपुर: मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रस टी-20 इंटरनेशनल में सात विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप एशिया बी क्वालीफायर के ओपनिंग मैच में चीन के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया। इद्रस ने आठ रन देकर सात विकेट झटके। सातों बल्लेबाजों को उन्होंने बोल्ड किया, जिसकी मदद से मलेशिया ने चीन को आठ विकेट से हराया। इस तरह चीनी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में सिर्फ 23 रन पर सिमट गई, उसका कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका।मलेशिया ने 4.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

एक मेडन, 8 रन और 7 विकेट
अब तक 22 टी-20 खेल चुके 32 साल के इद्रस बतौर फर्स्ट चेंज मैच में गेंदबाजी करने आए और पांचवें ओवर में अपना और टीम का पहला विकेट लिया। इद्रस का यह दूसरा ओवर था। जिसकी पहली बॉल पर वांग लियुयांग को 3 रन पर बोल्ड कर दिया। उन्होंने उसी ओवर में तीन और विकेट लिए और अगले ओवर में अपने पांच विकेट पूरे किए। उनके स्पैल से नौ ओवर की समाप्ति पर चीन का स्कोर 9 विकेट पर 20 रन हो गया और कुछ ही देर बाद विजय उन्नी ने लुओ शिलिन को एलबीडब्लूय आउट करके चीन की पारी 23 के स्कोर पर समेट दी।

लिस्ट में दीपक चाहर का भी नाम
इससे पहले मेंस टी-20 इंटरनेशल में बेस्ट बोलिंग फिगर का रिकॉर्ड पीटर अहो के नाम था, जिन्होंने नाइजीरिया के लिए खेलते हुए 2021 में सिएरा लियोन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे। आईसीसी फुल टाइम मेंबर्स टीम में ये रिकॉर्ड भारत के दीपक चाहर के पास है, जिन्होंने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। ओवरऑल लिस्ट में वह युगांडा के दिनेश नकरानी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने युगांडा के खिलाफ 2021 में सात रन देकर छह विकेट लिए थे।

महिला क्रिकेटर के नाम बेस्ट रिकॉर्ड

नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरदिज्क के नाम महिला और पुरूष दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है, जिन्होंने फ्रांस के खिलाफ 2021 में तीन रन देकर सात विकेट लिए थे। मेंस टी-20 क्रिकेट में 12 गेंदबाज एक मैच में छह या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं, जिसमें भारत के दीपक चाहर के अलावा युजवेंद्र चहल, ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर और श्रीलंका के अजंता मेंडिस का नाम शामिल हैं। इस टूर्नामेंट के विजेता को नवंबर में नेपाल में होने वाले एशिया रिजनल फाइनल में एंट्री मिलेगी, जिसमें से शीर्ष दो टीमें 2024 में टी-20 विश्व कप खेलेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.