नॉरडेल्टा में दुनिया के सबसे बड़े चूहों ने फैलाया आतंक, सड़कों, गलियों-मोहल्लों में जमाया कब्जा

Updated on 08-09-2021 08:21 PM
नॉरडेल्टा । अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के पास एक शहर है, जिसे नॉरडेल्टा कहते हैं। इस शहर में पिछले कुछ दिनों अचानक दुनिया के सबसे बड़े चूहों का आतंक फैल गया है। चूहे खुलेआम शहर में घूम रहे हैं। लोगों के बगीचों को गंदा कर रहे हैं। इनकी वजह से सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। यहां तक कि ये पालतू जानवरों से भी संघर्ष कर ले रहे हैं। नॉरडेल्टा के लोग अब इस बात को लेकर परेशान हैं कि सैकड़ों की संख्या में आए इन घुसपैठियों का क्या किया जाए?
दुनिया के इन सबसे बड़े चूहों को कैपीबरास कहा जाता है। इनका वैज्ञानिक नाम हाइड्रोकोरस हाइड्रोचेरिस होता है। इन्हें कुछ लोग कारपिन्चोस भी कहते हैं। ये पिछले कुछ हफ्तों से नॉरडेल्टा में बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। नॉरडेल्टा की आबादी करीब 40 हजार है। इन चूहों का आकार 4 फीट तक बड़ा हो सकता है। इनका वजन 79 किलोग्राम तक जा सकता है।  कैपीबरास नॉरडेल्टा के कई बगीचों को खराब कर चुके हैं। वहा मल छोड़ देते हैं। इनकी वजह से सड़कों पर हादसे हो रहे हैं। फूलों और फलों को खराब कर रहे हैं। इतना ही नहीं पालतू कुत्तों और बिल्लियों पर हमला भी कर रहे हैं। जबकि, कैपीबरास हिंसक जीव नहीं है। यह कभी भी इंसानों या पालतू जानवरों के प्रति हिंसात्मक नहीं रहा है।
पर्यावरणविदों की माने तो कैपीबरास नॉरडेल्टा में घुसपैठ नहीं कर रहे हैं। बल्कि वो अपना घर वापस लेने आए हैं, जो लाखों डॉलर्स के प्रोजेक्ट के चक्कर में बर्बाद हो गया है। 1990 के दशक में नॉरडेल्टा इकोलॉजी के हिसाब से बहुत खूबसूरत और कई प्रकार के जीवों का घर था। यहां पर वेटलैंड था जो पाराना नदी के तटों के किनारे बसा था। दक्षिणी अमेरिका की यह दूसरी सबसे बड़ी नदी है। लेकिन इन जगहों पर हुए विकास की वजह से कैपीबरास के घर बर्बाद हुए। 
अर्जेंटीना में पर्यावरण के लिए लड़ाई करने वाले प्रसिद्ध वकील एनरिक वियेल ने कहा कि यह एक चक्र है। नॉरडेल्टा ने  कैपीबरास के घरों में घुसपैठ की थी। अमीर रियल इस्टेट डेवलपर्स ने सरकार के साथ मिलकर इनकी प्रकृति को बिगाड़ दिया था। उस समय भी आवाज उठाई गई थी लेकिन किसी ने नहीं सुनी। प्रकृति की गोद में इंसानों को स्वर्ग जैसा घर देने का सपना दिखाकर बिल्डर्स ने इस इलाके के जीवों को भगा दिया। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.