दुनिया के सबसे पुराने स्टाम्प की हो रही नीलामी

Updated on 31-10-2021 08:10 PM

लंदन अब दुनिया के सबसे पुराने स्टाम्प की नीलामी होने जा रही है। इसकी कीमत करीब 62 करोड़ रुपए तक जा सकती है। दुनिया के इस सबसे पुराने स्टाम्प का नाम पैनी ब्लैक  है। इसे सबसे पहले 1840 में एक पोस्टल लेटर पर हुआ था। इसकी बोली 62 करोड़ तक जाने की उम्मीद है। ऑक्शन कंपनी सोथेबे के मुताबिक़, ये अब तक मिला सबसे पुराना स्टाम्प है। इसमें महारानी विक्टोरिया की तस्वीर लगी है। इसे जिस डॉक्युमेंट से निकाला गया है, उसमें 10 अप्रैल 1840 की डेट मौजूद थी।

 ये चिट्ठी स्कॉटलैंड के एक पॉलिटिशियन के पास से बरामद की गई थी। उसी पर ये स्टाम्प चिपका हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में पैनी ब्लैक के तीन स्टाम्प बनाए गए थे। उन्हीं में से एक इस बार नीलाम किया जा रहा है। सॉथबी ट्रेजर सेल के हेड हेनरी हाउस ने कहा कि ये ऐसा पहला स्टाम्प है जिसे इतने साल तक प्रिजर्व किया जा सका है। वैसे तो अभी तक दुनिया में कई नए और पुराने स्टाम्प मिले हैं, लेकिन ये सबसे पुराना पोस्टल स्टाम्प है। इतने पुराने स्टाम्प को खरीदने में दुनिया के कई मशहूर लोगों का इंट्रेस्ट है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत 62 करोड़ रुपए पार कर जाएगी। इस स्टाम्प पर तीन साल तक रिसर्च करने के बाद इसकी ऑथेंसिटी पर मुहर लगाई गई। इस स्टाम्प को 7 दिसंबर को नीलामी पर लगाया जाएगा। इससे पहले क्वीन विक्टोरिया के करीब 68 मिलियन स्टाम्प नीलाम किये जा चुके हैं। इनमें क्वीन की स्केच बनी हुई थी। ऐसे में अब ये रेयर स्टाम्प चर्चा में है।

देखना है कि कौन ज्यादा से ज्यादा पैसे खर्च कर स्टाम्प अपने नाम करेगा। मालूम होकि दुनिया में कई तरह के शौक़ीन लोग होते हैं। कुछ लोगों को पुराने सिक्के और नोट जमा करने का शौक होता है। वहीं कुछ लोगों को स्टाम्प जमा करने का शौक  होता है। स्टाम्प कलेक्ट करने के शौक़ीन लोग पुराने से पुराने स्टाम्प को अपने कलेक्शन में जमा करना चाहते हैं। इसके लिए वो जितना भी होता है, पैसे खर्च करने से नहीं हिचकते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.