धन का पुजारी, विचारधारा विहीन... पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को 'उपाधियों' से क्यों नवाज रहे इमरान खान?

Updated on 20-01-2023 07:00 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान देश के आर्थिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर भड़के हुए हैं। उन्होंने एक भारतीय टीवी चैनल का वीडियो शेयर कर शहबाज शरीफ पर जमकर निशाना साधा। इमरान खान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को धन का पुजारी, विचारधारा विहीन और कश्मीर मुद्दे पर समझौता करने वाला बताया। इमरान खान ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग अगर बड़े पदों पर बैठते हैं तो इसी तरह से शर्मनाक परिणाम सामने आते हैं। इन दिनों पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कंगाली के मोड़ पर खड़ी है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले कई दशकों में सबसे नीचे है।

इमरान खान ने क्या कहा


इमरान खान ने कहा कि जब धन के पुजारियों और किसी विचारधारा और विश्वास से विहीन लोगों को पदों पर बिठाया जाता है, तो इसी तरह के शर्मनाक परिणाम सामने आते हैं। इतना ही नहीं, यह व्यक्ति इस बात (तथ्य) से पूरी तरह अनजान है कि पाकिस्तान की अवधारणा को साकार करने के लिए हमारे पूर्वजों और पूर्वजों ने संघर्ष और बलिदान क्यों दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ भारतीय लॉबी को समर्थन और खुश करने के लिए, वे कश्मीर के लोगों के अभूतपूर्व स्वतंत्रता संग्राम को दफनाने के लिए इच्छुक और तैयार हैं, जिसे एक लाख कश्मीरियों ने अपने खून से सींचा है।

कंगाल होने के कगार पर है पाकिस्तान


पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इन दिनों कंगाली से गुजर रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को दूसरे देशों से खैरात मांगना पड़ रहा है। खुद शहबाज शरीफ ने कुछ दिनों पहले कहा था कि हमारे एक हाथ में परमाणु बम है और दूसरे में कटोरा। उन्होंने पाकिस्तान के लिए भीख मांगने को शर्मिंदगी भरा भी बताया था। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार फरवरी 2014 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, देश के पास 5.8 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बचा है।

बाढ़ के कारण चरम पर है महंगाई


पाकिस्तान में 2022 में आई बाढ़ ने कीमतों में आग लगा रखी है। आटा की कीमत सबसे ज्यादा है। पाकिस्तान के राज्य एक दूसरे पर गेहूं की खेप रोकने का आरोप लगा रहे हैं। गैस की काला बाजारी और जमाखोरी से लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। चीनी के लिए पाकिस्तानी सरकार को कोटा तय करना पड़ा है। प्याज और दूध की कीमत भी आम आदमी की पहुंच से बाहर जा चुकी है। यहां तक कि मुर्गे का मीट भी पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी तक महंगा हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.