वाह नितिन मेनन वाह, बाज से भी तेज है भारतीय अंपायर की आंख, स्टीव स्मिथ को गलत आउट होने से बचाया

Updated on 29-07-2023 03:00 PM
लंदन: द ओवल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 27 जुलाई से खेला जा रहा है। इस सीरीज के अन्य मुकाबलों की तरह इस मैच में भी दोनों टीमें अपनी पूरी जान लगा रही हैं और मैच जीतने की कोशिश कर रही हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया इस टेस्ट में एक-एक रन के लिए लड़ रहे हैं। यही कारण है कि फैंस को लगातार रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल रहा है। वहीं पांचवें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ का रन आउट काफी चर्चा में चल रहा है। दरअसल, उन्हें गलत आउट होने से भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने बचा लिया। आखिर क्या था पूरा मामला, आइये जानते हैं।
नितिन मेनन के फैसले से झूम उठा क्रिकेट जगत
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का 78वां ओवर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स डाल रहे थे। वोक्स के इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्टीव स्मिथ स्ट्राइक पर थे। स्मिथ ने क्रिस वोक्स की गेंद को मिड विकेट की ओर खेल दिया और दो रन चुराने की कोशिश की। स्मिथ ने पहला रन तो आसानी से पूरा कर लिया। लेकिन दूसरा रन पूरा करने में उन्हें अपनी पूरी जान लगानी पड़ गई। इंग्लैंड की ओर से सब्स्टीट्यूट फील्डर जॉर्ज ने स्मिथ को आउट करने के लिए रॉकेट से भी तेज थ्रो फेंका। उनका थ्रो इतना सटीक था कि गेंद सीधा विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथ में गई।
स्मिथ ने खुद को बचाने के लिए चीते की तरह डाइव लगाई। हालांकि तूफानी थ्रो होने की वजह से बेयरस्टो ने भी फट से बैल्स उड़ा दी। ऐसा लग रहा था कि स्टीव स्मिथ आउट हो गए। वह क्रीज में समय से पहुंचने में थोड़ा चूक गए। थर्ड अंपायर के पास मामला गया। जब वहां पहली बार रीप्ले देखा तो ऐसा लग रहा था कि स्मिथ आउट हैं। इंग्लैंड के प्लेयर्स जश्न मनाने लगे।

लेकिन थर्ड अंपायर नितिन मेनन ने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा बारीकी और गंभीरता से देखा। उन्होंने अपना पूरा समय लिया। फिर रीप्ले में ही ऐसा फ्रेम सामने आया कि जिसमें दिख रहा था कि स्मिथ बैल्स उड़ने से पहले क्रीज में पहुंच गए। ऐसे में नितिन ने स्मिथ को नॉट आउट करार दिया। मेनन के इस फैसले की जमकर प्रशंसा हो रही है। इस पूरे मामले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
अश्विन ने भी की नितिन मेनन की तारीफ
भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर का सहारा लेते हुए भारतीय अंपायर की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा,'नितिन मेनन उनके सही फैसले के लिए तारीफ के हकदार हैं।' बता दें कि स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 71 रन की गजब पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके देखने को मिले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.