वाह रजत पाटीदार वाह! RCB के एक कॉल से रोकनी पड़ी शादी, सिर्फ 3 सीजन खेल बन गए कप्तान

Updated on 13-02-2025 03:06 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। सिर्फ तीन सीजन खेलने वाले रजत पाटीदार अब आरसीबी के नए भविष्य हैं। रजक पाटीदार ने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत भी की है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था।

बता दें कि रजत पाटीदार साल 2021 से आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। पहले सीजन में वह सिर्फ 4 मैच में मैदान पर उरते थे। उसके अगले सीजन में रजत को कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की उन्हें आरसीबी में रिप्लेसमेंट के लिए बुलावा आ गया। जब उन्हें रिप्लेसमेंट के लिए फोन आया तो उन्होंने 24 घंटे के भीतर अपनी शादी को टाल दी। यहीं से उनकी उनकी किस्मत बदल गई।

कैसा रहा है रजत पाटीदार का प्रदर्शन

रजत पाटीदार साल 2021 में आरसीबी के साथ जुड़े थे। पहले सीजन में रजत को सिर्फ 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, वह पहले सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। वहीं 2022 में पहले उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला, लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर आते ही उन्होंने धमाल मचा दिया। आईपीएल 2022 में रजत ने 8 मैचों में 333 रन कूट दिए थे। इसके बाद 2024 में भी उनका बल्ला खूब बोला। उन्होंने 15 मैचों की 13 पारियों में 395 रन बनाए। यही कारण है कि उन्हें अब टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

रतज पाटीदार ने टीम इंडिया के लिए भी अपना डेब्यू किया है। भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार 3 टेस्ट और 1 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे हैं। हालांकि, उन्हें टीम इंडिया के लिए बहुत अधिक मौका नहीं मिला है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि रजत पाटीदार अब आरसीबी के कप्तान के तौर पर दमदार प्रदर्शन करते ही अपना कमाल दिखाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.