वाह! इसे कहते हैं धर्म का सम्मान.. टीम इंडिया के शैम्पेन वाले सेलिब्रेशन से मोहम्मद शमी रहे दूर

Updated on 10-03-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। उसने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। 12 साल बाद भारत फिर से चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बना। मैच के बाद कई जादुई पल हमें मैदान पर देखने को मिले। विराट कोहली का मोहम्मद शमी के मां के पैर छूना, अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा का गले मिलना, ऋषभ पंत का जडेजा की बेटी के साथ खेलना आदि। हिंदुस्तान को कामयाब हिंदुस्तान बनाने में हर धर्म की बराबर भूमिका है। टीम इंडिया ने जब चैंपियंस ट्रॉफी जीती तो पूरा देश जश्न में डूब गया।
टीम इंडिया में विराट कोहली से लेकर कप्तान रोहित शर्म तक की खुशी देखते बन रही थी। सबसे अहम बात जश्न की यह रही कि भले ही धर्म अलग हो, लेकिन सबके दिल में सिर्फ हिंदुस्तान धड़कता है। एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी सेलिब्रेशन के बाद देखने को मिला। दरअसल, जब आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को ट्रॉफी थमाई उसके बाद पूरी टीम स्टेज पर आ गई और प्लेयर्स ने जीत की खुशी में शैम्पेन उड़ाई।जब शैम्पेन उड़ाई जा रही थी तो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी उस वक्त वहां से थोड़ा दूर हो गए। रमजान का पाक महीना और इस्लाम धर्म, शमी का ऐसा करना हर किसी के दिल को भा गया। रोचक बात यह है कि टीम इंडिया के किसी अन्य खिलाड़ी ने शमी पर शैम्पेन नहीं उड़ाई। यह शमी और दूसरे धर्म के प्रति सम्मान को दर्शाता है। रमजान में रोजा नहीं रखने पर शमी के खिलाफ आग उगलने वाले कट्टर मौलाना भी इस वीडियो को देख रहे होंगे।
यह सबसे महत्वपूर्ण बात है कि शमी शैम्पेन उड़ने के वक्त टीम के साथ क्यों सेलिब्रेट नहीं कर रहे थे। बता दें कि शमी इस्लाम से आते हैं। इस्लाम में शराब का सेवन करना हराम होता है। साथ ही उसको खरीदना भी गलत माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर शराब की छीटे आपके ऊपर आ जाती हैं तो आप नापाक हो जाते हो। इस वजह से शमी ने सेलिब्रेशन से दूरी बनाई।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी ऐसी सेलिब्रेशन के बीच इस्लाम को मानने वाला खिलाड़ी शैम्पेन से बचने के लिए साइड हुआ हो। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को भी ऐसा करते देखा गया है। वहीं फुटबॉल में भी टीम सेलिब्रेशन के दौरान ऐसा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.