शी जिनपिंग बोले- चीन में इस्लाम को चीनी समाज के अनुरुप होना चाहिए

Updated on 17-07-2022 08:54 PM

बीजिंग चीन एक कम्युनिस्ट राष्ट्र है और यहां धार्मिक आजादी की सीमा रेखा सरकार के नियमों से बंधी है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से इस सिद्धांत को लागू करने के लिए प्रयास तेज करने को कहा है कि चीन में इस्लाम को चीनी समाज के अनुरुप होना चाहिए और देश में धर्मों को चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा अपनाए जा रहे समाजवादी समाज के अनुकूल होना चाहिए। शी ने चीन के अस्थिर शिनजियांग इलाके का दौरा भी किया। जहां पिछले कई वर्षों से चीनी सुरक्षा बल प्रांत के बाहर से आए हान चीनी लोगों की बस्तियों को बसाने के खिलाफ उइगुर मुसलमानों के विरोध को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं।


एक खबर के मुताबिक 12 जुलाई से शुरू हुए क्षेत्र के अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि उन्होंने चीनी राष्ट्र के लिए समुदाय की मजबूत भावना को बढ़ावा देने, विभिन्न जातीय समूहों के बीच आदान-प्रदान, बातचीत और एकीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। शी ने धार्मिक मामलों की प्रशासनिक क्षमता में सुधार और धर्मों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने की जरूरत का उल्लेख किया।


सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि इस सिद्धांत को कायम रखने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए कि चीन में इस्लाम का रुख चीनी समाज के अनुरुप होना चाहिए और धर्मों को समाजवादी समाज के अनुकूल बनाना चाहिए। शी ने कहा कि धर्म को मानने वाले लोगों की सामान्य धार्मिक जरूरतों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए और उन्हें पार्टी और सरकार के करीब एकजुट होना चाहिए। पिछले कुछ वर्षों से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस्लाम को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के अनुरूप ढालने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि चीन को शिविरों में उइगुर मुसलमानों के सामूहिक कैद में रखने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बीजिंग उनको डी रेडिकलाइजेशन और शिक्षा केंद्र बताता है। चीन अलगाववादी ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम ) पर हिंसा को भड़काने का भी आरोप लगाता है। चीन ने उइगुर मुसलमानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन के पश्चिमी देशों के आरोपों को भी नकारा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.