शी जिनपिंग की तबीयत नासाज, फूल रहीं दिमाग की नसें, सर्जरी से इनकार

Updated on 17-05-2022 06:28 PM

बीजिंग । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वास्थ्य के नासाज होने की खबर है उनकी तबीयत को लेकर नए चौंकाने वाले दावे सामने आ रहे हैं। चीनी मीडिया की मानें तो शी जिनपिंग ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित हैं और इसके इलाज के लिए वह सर्जरी नहीं करवाएंगे। चीनी ब्लॉगर्स का दावा है कि 68 वर्षीय चीनी राष्ट्रपति ने ब्रेन सर्जरी के विकल्प को ठुकरा कर पारंपरिक दवाइयों से इलाज को चुना है।  स्टेट सेंसर्स ने इस पोस्ट को हटा दिया है। महामारी की शुरुआत में चीन ने कोविड के इलाज के लिए पारंपरिक चिकित्सा विकल्पों के निर्यात पर काम किया था। जिनपिंग इस अभियान के प्रमुख समर्थक थे। खबर के अनुसार चीनी राष्ट्रपति फिलहाल देश में कोरोना की नई लहर की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। पूरे देश में बेहद सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है जो चीन की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचा रहा है और अंसतोष दबाने की सरकार की क्षमता को प्रभावित कर रहा है।
ख़बरों के मुताबिक डॉक्टरों ने उनके दिमाग में एक फूली हुई ब्रेन वेसल देखी थी जिसके बाद पिछले साल के आखिर में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुतिन की तरह जिनपिंग का स्वास्थ्य भी हमेशा एक रहस्य बना रहता है। 2020 में पहली कोरोना लहर के दौरान शेन्ज़ेन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ऑब्जर्वर्स ने उनके धीमे भाषण और खांसी पर गौर किया था। मार्च 2019 में इटली यात्रा के दौरान जिनपिंग को लंगड़ाते देखा गया था और बैठने के दौरान उन्हें मदद की जरूरत पड़ रही थी। पिछले हफ्ते पोलित ब्यूरो स्टेट काउंसिल ने जनता को लॉकडाउन के खिलाफ विद्रोह न करने की चेतावनी दी। चीन की बेहद सख्त ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ के तहत देश में कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं जिसमें अपार्टमेंट की बिल्डिंग के चारों ओर फेंसिंग और सड़क पर मेटल बैरियर्स लगाना शामिल है। छोटे बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अपने माता-पिता से अलग कर दिया गया है। जब पूरी दुनिया में कोरोना के मामले घट रहे हैं तब चीन अपनी सीमाओं और सड़कों को सील करने के लिए मजबूर हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.