यश ने सिनेपोलिस के आईमैक्स ऑडिटोरियम में लॉन्च किया सॉन्ग

Updated on 08-04-2022 05:57 PM

रिलीज होने वाली अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, 'केजीएफ: चैप्टर 2' सुपरस्टार यश उर्फ केजीएफ के रॉकी भाई की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक है, जिसमें संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि जैसे कलाकारों की टुकड़ी शामिल हैं।

बड़े लेवल पर देशभर में अपनी मैग्नम ओपस को प्रमोट करने के बाद, 'केजीएफ: चैप्टर 2' की टीम ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में सिनेपोलिस सीवुड्स ग्रैंड सेंट्रल में आईमैक्स एक्सपीरियंस को लॉन्च किया। इसने फिल्म को आईमैक्स प्रारूप में एक जादुई फ्यूजन के साथ क्रिस्टल-क्लियर विज़ुअल्स और उस पर से दिल की धड़कनों के  बढ़ा देने वाले ऑडियो के साथ रिलीज करने की भी घोषणा की।।

ऐसे में अब इसके साथ ही दर्शक मोस्ट प्रीमियम और इमर्सिव अनुभव के साथ यश स्टारर का 'केजीएफ: चैप्टर 2' का आनंद ले सकते हैं।

अगर यह काफी नहीं तो बता दें, मेकर्स आज फिल्म का एक गाना भी लॉन्च कर रहे हैं, जो आपके दिल के तार खींचने की गारंटी करता है क्योंकि 'केजीएफ: चैप्टर 2' की रिलीज में अब बस कुछ ही दिन बाकी है।

14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली केजीएफ: चैप्टर-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है। इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स अगले दो वर्षों में भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी शामिल है।

फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.