कन्नड़ की पहली फिल्म बनी यश स्टारर ‘केजीएफ 2’

Updated on 08-05-2022 07:59 PM

मुंबई  फिल्मकेजीएफ 2’ को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ से भी ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर यश, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर इस फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। ऐसे में अब मूवी ने तमिलनाडु में नया रिकॉर्ड बनाया है। ये फिल्म इस राज्य कन्नड़ की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ का कलेक्शन यहां पर किया है।

 फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं मगर ये ताबड़तोड़ बिजनेस अभी भी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि विजय स्टारर फिल्म बीस्ट को भी पछाड़ दिया है। सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, इसके बावजूद भी इसकी कमाई पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने एक्टर यश को ग्लोबल स्टार बना दिया है। उनकी इस मूवी को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम में रिलीज किया गया था। इसने उम्मीद से भी परे कमाई करके बड़ी सफलता हासिल की है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके साथ ही एस एस राजामौली कीआरआरआर’, प्रभास  कीबाहुबली 2’ और आमिर खान कीदंगलके बाद प्रशांत नील कीकेजीएफ-2’ 1000 करोड़ का बिजनेस करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है।केजीएफ 2’ के हिंदी वर्जन ने रिलीज के 14 दिन में ही 353 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

कोरोना महामारी के बाद सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली ये हिंदी फिल्म बन गई है। इसने अजय देवगन कीरनअवे 34’ और टाइगर श्रॉफ कीहीरोपंती 2’ जैसी फिल्मों को भी मात दे रखी है। बता दें किकेजीएफ 2’ का लोगों में इस कदर क्रेज था कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 60 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इससे पहलेबाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले 58 करोड़ का कलेक्शन किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.