विराट की तरह रन बनाना चाहते हैं यश

Updated on 27-02-2022 06:12 PM

भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान यश ढुल भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तरह हर प्रारुप में शीर्ष बल्लेबाज बनना चाहते हैं। यश ने कहा कि विराट भाई मेरे आदर्श हैं। मैं उन्हीं की तरह हर फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं। यश ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने रणजी पदार्पण में भी शतक लगाया है। टेस्ट प्रारुप पर इस क्रिकेटर ने कहा, 'सिर्फ गेंद का रंग ही बदला है, खेल तो वही है।

 यह मेरे लिए सामान्य है। मैं बस मैदान पर अच्छी बल्लेबाजी करना चाहता था और मैंने यही किया भी। मैं कोई दबाव महसूस नहीं करता। मैं वहां शांत दिमाग के साथ बल्लेबाजी के लिए गया था। सबसे अच्छी बात यह थी कि मुझे अपनी खेल शैली पर भरोसा था।' उन्होंने अपने सपने के बारे में कहा, 'मैं विराट कोहली की तरह हर प्रारुप में खिलाड़ी बनना चाहता हूं। वह खेल के दिग्गज हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों में शानदार खेल दिखाया है। मैं भी उन्हीं की तह ही तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता हूं। वह मेरी प्रेरणा हैं।'

यश ने कहा कि अपने पहले मैच में वह घबराये नहीं क्योंकि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में दबाव का सामना किया था।  उस टूर्नामेंट से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला था। उन्होंने अपने कोच और सीनियर खिलाड़ियों से मिले समर्थन को लेकर कहा, 'मैंने अपने कोच राजेश सर, अनुज रावत और राजकुमार सर जैसे सीनियर्स से रणजी डेब्यू से पहले बात की और उन्होंने कहा कि यह सब मानसिकता के बारे में है।

' राजेश सर ने कहा - 'शांत रहो, जाओ और जिस तरह से बल्लेबाजी करते हो वैसे ही बल्लेबाजी करो। उन्होंने कहा, 'आप विश्व कप विजेता कप्तान हैं और आप पहले ही सबसे बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं, इसलिए यह आपके लिए एक आसान होगा। उन्होंने मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचने के लिए कहा।'

आर्चर का सामना करना चाहते हैं यश

यश का कहना है कि वह आईपीएल में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का सामना करना चाहते हैं। साथ ही वह बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ साझेदारी बनाना चाहेंगे। यश को हाल ही में संपंन हुई आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदी था। यश के अनुसार वह दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग से मिलने और उनके मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, आर्चर एक ऐसा गेंदबाज है जिसका मैं सामना करना चाहता हूं। वह वास्तव में अपनी गेंदबाजी में शानदार है।

वहीं रणजी ट्रॉफी में पदार्पण के बारे में बात करते हुए ढुल ने कहा कि जब उन्होंने टीम के लिए ओपनिंग करने के लिए कहा तो उन्होंने अपने को हालातों के अनुसार ढ़ाला। इसी कारण उन्हें सफलता मिली।

साथ ही कहा कि मुझे खुद पर पूरा भरोसा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। इस खिलाड़ी ने यह यह भी कहा कि जब अंडर-19 विश्व कप के दौरान कोविड-19 के कारण टीम परेशान थी तब सलाहकार रहे पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण सर ने टीम को प्रेरित किया। वह वीडियो कॉल के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते थे। इसके अलावा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी खिताबी मुकाबले से पहले टीम से बात कर उसका हौंसला बढ़ाया था जिसका भी हमें लाभ मिला था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.