यशस्वी भव:, 47 गेंदों में नाबाद 98 रन, शतक से चूकने के बाद भी मुस्कुराते रहे, RR की विशाल जीत

Updated on 12-05-2023 07:44 PM
कोलकाता: दुश्मन के घर में घुसकर उसके परखच्चे उड़ाना किसी कहते हैं यह कोई यशस्वी जायसवाल से सीखे। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने समां बांध दिया। सिर्फ 13 गेंद में आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी ठोकी। 47 गेंद में नाबाद 98 रन बनाए। वो तो स्कोर कम पड़ गया वरना शतक भी तय था। 208.51 की तूफानी स्ट्राइक रेट से पांच छक्के और 12 चौके मारे। 150 रन के टारगेट को अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए सिर्फ 13.1 ओवर में ही साध लिया। नौ विकेट की इस जीत के साथ अब राजस्थान पॉइंट्स टेबल पर तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।
पहले ओवर से बोला धावा
    कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने 149 रन का बचाव करने के लिए एक नई रणनीति अपनाई। पहले ओवर में खुद गेंदबाजी करने आए, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। यशस्वी ने पार्ट टाइम स्पिनर राणा को रिमांड पर लेते हुए उनकी हर बॉल को बाउंड्री के बाहर मारा। पहले ओवर से कुल 26 रन आए। इसके बाद तो क्या सीम बोलर्स और क्या स्पिनर्स। सबकी पिटाई हुई। जोस बटलर कन्फ्यूजन के चलते जल्दी रन आउट हो गए, लेकिन तीसरे नंबर पर आए कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंद में नाबाद 48 रन बनाते हुए अपने युवा साथी का बखूबी साथ निभाया।

    केकेआर का शर्मनाक खेल
    राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने मैच में चार विकेट लेकर इतिहास रचा। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज बन गए। चहल की उम्दा गेंदबाजी के बूते ही राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया था। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का फैसला सही साबित हुआ। चहल ने बीच के ओवरों में तीन गेंद में दो विकेट लेकर केकेआर के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले वेंकटेश अय्यर (57) और शार्दुल ठाकुर (एक) को पवेलियन भेजा । उन्होंने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.