एक साल बाद पाक टीम में यासिर की वापसी

Updated on 07-07-2022 11:51 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ अगले माह होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लेग स्पिनर यासिर शाह को शामिल किया है। यासिर एक साल के बाद टीम में वापसी करेंगे। वह पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद से ही अपनी फिटनेस के लिए संघर्ष कर रहे थे।

 उन्होंने सात साल पहले श्रीलंका में में हुई टेस्ट सीरीज में 24 विकेट लेकर पाक टीम को जीत दिलायी थी। यासिर को 18 सदस्यीय टीम में आफ स्पिनर साजिद खान की जगह शामिल किया गया है। शाह ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली घरेलू टेस्ट सीरीज में खेला था पर पाक टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। शाह के अलावा ऑलराउंडर सलमान अली आगा और बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज को भी टीम में जगह मिली है।

पाक और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट गॉल में 16 से 20 जुलाई तक होगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो में 24 से 28 जुलाई तक खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम छह जुलाई को इस दौरे के लिए श्रीलंका रवाना होगी और वहां 11 से 13 जुलाई तक तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।


पाक टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवद आलम, हारिस राउफ, हसन अली, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सौद शकील, शाहीन अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.