मुंबई की पलटन को ढेर करेगी येल्लो आर्मी? जानें कैसी हो सकती है एल क्लासिको में दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Updated on 08-04-2023 08:26 PM
मुंबई: आईपीएल में जिस मुकाबले का इंतजार सबको होता है वह है मुंबई बनाम चेन्नई। सीजन में पहली बार दोनों टीमों के बीच यह 'महामुकाबला' आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को आईपीएल का 'एल क्लासिको' भी कहते हैं।

हालांकि, दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत हार के साथ की है। मुंबई को जहां पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ विकेट से हराया था तो चेन्नई को भी लीग के पहले ही मुकाबले में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शिकस्त दी थी। लेकिन येल्लो आर्मी ने दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत का स्वाद चख लिया है।

ऐसे में आज दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी तो मुंबई की कोशिश पहली जीत दर्ज करने की होगी जबकि चेन्नई की टीम विजय रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी। दोनों टीमों का दारोमदार युवा खिलाड़ियों पर होगा। पिछले मुकाबले में तिलक वर्मा ने मुंबई की पारी को संभाला था जिन्हें पंजाब के नेहाल वढेरा का साथ मिला था। दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले दोनों मुकाबलों में चेन्नई को अच्छी शुरुआत दिलाई है। गौरतलब है कि चेन्नई के गेंदबाजों को अतिरिक्त रन पर अंकुश लगाना होगा। मुंबई और चेन्नई के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।बड़े मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, अंबाति रायुडू, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर

चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरनडॉर्फ

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: शम्स मुलानी, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.