पोखरा में तो इस वजह से क्रैश हो गया येती एयरलाइंस का प्लेन... सामने आया नेपाल विमान हादसे का सच!

Updated on 19-01-2023 07:14 PM

काठमांडू : नेपाल में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ। काठमांडू से पोखरा जा रहा येती एयरलाइंस का एक प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 72 लोग सवार थे और लगभग सभी मारे गए। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन का पायलट विमान को जमीन पर उतारते समय विंग फ्लैप को पूरी तरह खोलने में विफल रहा होगा, जिसके कारण प्लेन क्रैश हो गया। लैंडिंग के समय विमानों की स्पीड कम करने के लिए और कंट्रोल बनाए रखने के लिए पंखों के पीछे फ्लैप लगे होते हैं। रविवार को हुई विमान दुर्घटना के पीछे का सटीक कारण अभी भी अज्ञात है जिसके लिए ब्लैक बॉक्स की जांच की जा रही है।

कई सूत्रों ने नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट को बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि फ्लैप पूरी तरह से खुले नहीं थे। क्रैश के तुरंत बाद दो मोबाइल वीडियो वायरल हो गए थे। एक वीडियो में विमान को एक तरफ झुकते और फिर गिरते हुए देखा जा सकता था। दूसरा वीडियो कुछ देर बाद सामने आया और विशेष रूप से भारत में वायरल हो गया। भारतीय यात्री सोनू जायसवाल ने लाइव वीडियो में भीतर से प्लेन के नीचे जाने से कुछ सेकेंड पहले का दृश्य दिखाया था।

वीडियो देखकर हैरान हो गए एक्सपर्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लैप पूरी तरह से नीचे नहीं आए थे। कुछ विशेषज्ञों को संदेह है कि विमान संभवतः इसी कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एक सीनियर पायलट कुमार पांडेय ने कहा, 'मैं यह वीडियो देखकर हैरान हो गया।' 2007-08 में इसी विमान को उड़ाने वाले पांडेय ने कहा, 'खिड़की से, साफतौर पर देखा जा सकता है कि विमान के एक तरफ के विंग फ्लैग पूरी तरह से खुले नहीं थे। मैं वीडियो के आधार पर यह बात कह रहा हूं जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

11 लोगों की टीम कर रही जांच

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पायलटों ने गड़बड़ी कर दी। अगर ऐसा है तो यह बड़ी लापरवाही है। उन्होंने मूलभूत चेकलिस्ट का पालन नहीं किया। प्लैन क्रैश के कारणों की जांच फ्रांस की कंपनी एटीआर एयरोस्पेस कर रही है। जांच टीम में 11 एक्सपर्ट शामिल हैं। एविएशन एक्सपर्ट की मानें तो रविवार को प्लेन दो अनुभवी पायलट उड़ा रहे थे। इस दौरान मौसम भी साफ था और कोई तकनीकी दिक्कत भी नहीं थी। ऐसे में इस प्लेन क्रैश की वजहों को लेकर और भी सवाल उठ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.