पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले येवगेनी प्रिगोझिन का प्लेन रूस में क्रैश, वैगनर चीफ के मारे जाने की खबर

Updated on 24-08-2023 01:05 PM
वॉशिंगटन: रूस के खिलाफ असफल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में मौत की खबर आ रही है। इस विमान में 3 क्रू मेंबर समेत 10 लोग सवार थे। रूस के इमरजेंसी मंत्री ने हादसे की पुष्टि की है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारियों ने कहा कि प्रिगोझिन नाम का एक शख्स इसमें सवार था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ने मॉस्को से सेंटपीटर्सबर्ग के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि उन्होंने आगे यह नहीं कहा कि यह वैगनर आर्मी के चीफ प्रिगोझिन ही हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में वैगनर आर्मी रूस की ओर से लड़ रही थी। लेकिन जून में वैगनर प्रमुख ने रूस के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

प्रिगोझिन कुछ दिनों पहले ही दुनिया के सामने आए थे। तब उन्होंने टेलीग्राम पर एक छोटा सा वीडियो जारी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो को अफ्रीका में बनाया गया था। वह सेना की वर्दी में एक रेगिस्तान में दिख रहे थे। वहीं उनके हाथ में एक राइफल थी। पास में ही एक पिकअप ट्रक दिखाई दे रहा था। जुलाई में प्रिगोझिन ने कहा था कि वह अपनी मौजूदगी अफ्रीका में बढ़ाने जा रहे हैं। जून में उन्होंने रूस के खिलाफ विद्रोह चलाया था, जो 24 घंटे के अंदर खत्म हो गया था।

रॉकेट से हुआ हमला?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने बताया था कि एम्ब्रेयर विमान को मॉस्को के उत्तर में टवर क्षएत्र में हवाई सुरक्षा बलों की ओर से मार गिराया गया। ग्रे जोन ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना से पहले दो धमाके की आवाज सुनी और उन्होंने हवा में दो धुएं के निशान देखे। न्यूज एजेंसी टास की रिपोर्ट के मुताबिक विमान के जमीन पर गिरते ही आग लग गई। अभी तक सिर्फ चार शव ही मिल पाए हैं।

रूस के खिलाफ किया था विद्रोह

23-24 जून को प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने वैगनर आर्मी के जरिए रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डॉन पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया था कि वह 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को आ रहे हैं। रूसी सैन्य कमांडरों के साथ मतभेदों के कारण यह विद्रोह सामने आया था। हालांकि यह विद्रोह 24 घंटे से भी कम समय में खत्म हो गया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इस विद्रोह को खत्म कराने में भूमिका निभाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.