आरोग्य के साथ-साथ आत्म विकास के लिए योग आवश्यक- ज्ञानेश शर्मा

Updated on 30-09-2021 06:07 PM

रायपुर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने आज यहां रायपुर स्थित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में योग केंद्र का शुभांरभ किया। इस अवसर पर रावतपुरा विश्वविद्यालय के योगाचार्य कप्तान सिंह भी उपस्थित थे। योग केन्द्र के पहले सत्र में योग विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना मिश्रा ने अतिथियों के साथ विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया।


विप्र योग केंद्र का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा ने कहा कोरोना काल ने हमें सिखा दिया कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन में योग शामिल होना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए योग का महत्व और ज्यादा है। नियमित योग आरोग्य के साथ आत्म विकास और एकाग्रता में वृद्धि करता है। नियमित योगाभ्यास करने से विद्यार्थी सफलतापूर्वक अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योगाचार्य कप्तान सिह ने योग का महत्व समझाते हुए कहा कि योग मन और शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आमदनी का एक अच्छा जरिया भी है। देश-विदेश में योग का प्रचार करके छात्र अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।


प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि ज्ञानेश शर्मा की प्रेरणा से महाविद्यालय में योग केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है। यहां विद्यार्थी और शिक्षक प्रतिदिन कक्षा प्रारंभ होने से पहले योगाभ्यास करके शारीरिक और मानसिक उर्जा प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि विप्र महाविद्यालय में वर्ष 2002 से योग में पी.जी. डिप्लोमा का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राध्यापक छात्र उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.