घर छोड़ने पर रोईं योगिता, अर्चना पूरन सिंह के बेटे संग रहेंगी लिव-इन में, होने वाले सास-ससुर ने गिफ्ट किया बंगला

Updated on 04-09-2025 03:54 PM
एक्ट्रेस योगिता बिहानी ने कुछ हफ्ते पहले अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन के साथ सगाई की थी। दोनों ने यह भी बताया था कि वो एक साथ लिव-इन में रहेंगे। साथ ही वो नया घर भी दिखाया था, जिसमें आर्यमन और योगिता शिफ्ट होंगे। उन्हें यह घर अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने गिफ्ट किया था। अब जब योगिता का आर्यमन संग लिव-इन में रहने का समय आया, तो वह अपना घर छोड़ते वक्त इमोशनल हो गईं। योगिता ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनकी विदाई हो रही है।

आर्यमन सेठी अपने पहले एड शूट के लिए गए थे और योगिता पूरी कोशिश में थीं कि उनके आने से पहले वह अपना सारा सामान पैक करके नए घर में पहुंच जाएं। जिस नए घर में योगिता और आर्यमन शिफ्ट होंगे, वो अर्चना के मड आइलैंड वाले बंगले से चंद कदम की दूरी पर ही स्थित है। आर्यमन घर पर योगिता की मदद के लिए मौजूद नहीं थे, तो छोटे भाई आयुष्मान और पूरा स्टाफ पहुंच गया।

योगिता लगीं रोने, बोलीं- ऐसा लग रहा मेरी विदाई हो रही है

योगिता बिहानी का जब सारा सामान पैक होकर गाड़ी में लोड किया जाने लगा, तो वह रो पड़ीं। आर्यमन भी तब तक वापस आ चुके थे। उन्होंने योगिता को गले से लगाया और कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि योगिता उन्हें हमेशा के लिए मिल रही हैं। यह उनका बेस्ट 'मूव आउट' है। वहीं योगिता ने कहा, 'ऐसा लग रहा है जैसे मेरी विदाई हो रही है।' आर्यमन ने योगिता को शांत कराया और कहा कि कोई बात नहीं, हम नया घर बना और नई लाइफ बना रहे हैं।

मड आइलैंड पहुंचीं योगिता तो लेने आईं अर्चना पूरन सिंह

योगिता ने बताया कि वह इस घर में सिर्फ एक गद्दा लेकर आई थीं, और तीन साल रहीं, पर अब इसे छोड़कर जा रही हैं तो भावुक हो गईं। इसके बाद आर्यमन अपने होने वाली दुल्हनिया योगिता को लेकर मड आइलैंड पहुंचे और फिर नाव से उतरे तो योगिता ने 'सात समंदर पार' गाने पर झूमना शुरू कर दिया। अर्चना पूरन सिंह बेटे और होने वाली बहू को लेने पहुंची थीं और उन्हें सरप्राइज दिया।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने गिफ्ट किया नया बंगला

इसके बाद योगिता और आर्यमन अपने नए बंगले में पहुंचे। बाद में डिनर टेबल पर योगिता अपनी फीलिंग्स शेयर करती दिखीं और कहा कि अब ये उनका घर है। वह सबको बता रही हैं कि वो यहां रहने आई हैं। वहां अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी थे। परमीत ने योगिता से कहा, 'यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। शुरुआत में तुम्हें यह थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन रिलैक्स करो। तुम्हें इसकी आदत हो जाएगी।' तब योगिता बोलीं, 'ऐसा लग रहा है जैसे मेरी आधी विदाई हो गई है।' इस तरह योगिता एक बार फिर भावुक हो गईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.